पद्मश्री विभूषित ब्रह्मपीठादीश्वर नारायण दास जी महाराज (त्रिवेणी धाम) का शनिवार को देवलोकगमन हो गया| सीकर जिले के अजीतगढ़ के निकट त्रिवेणी धाम के महाराज के निधन की खबर से श्रद्वालुओं में शोक की लहर छा गई है। उनके अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग त्रिवेणी धाम पहुंचे|
श्री नारायण दास महाराज काफी दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा रखा था। उनकी तबीयत दिनों दिन बिगड़ने व सुधार की गुंजाइश नही रहने पर शनिवार सुबह उन्हें अस्पताल से त्रिवेणी धाम लाया गया। जहाँ उनकी हालत अपराह्न तक स्थिर बनी हुई थी। इसके बाद उनका देवलोक गमन हो गया।
गठजोड़ परिवार ने उनके देवलोकगमन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, गठजोड़ समूह प्रमुख ज्योतिर्विद, पामिस्ट एवं लेखक महावीर कुमार सोनी ने उनके निधन को देश एवं समाज के लिए अपूर्तनीय क्षति बताया| उन्होंने कहा की परम पूज्य नारायण दस जी महाराज की गठजोड़ पर असीम कृपा थी, उनके मंगल आशीर्वाद से आज गठजोड़ ऊंचाइयों की ओर बढ़ते हुए निरंतर समाज हित में विभिन्न आयाम तय कर रहा है|
कोई टिप्पणी नहीं