नोबल एक्टिविटीज एवम् सोशल अवेयर नेस (नासा) संस्था द्वारा जयपुर में रविवार 15 सितंबर 2019 को सुबह 6:00 बजे अल्बर्ट हॉल के साउथगेट से, गांधी सर्किल और वहां से, अल्बर्ट हॉल तक फीमेल रन आयोजित होने जा रही है| कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित बेटी, स्वस्थ नारी, सशक्त महिला, समृद्ध मातृशक्ति है| कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमति संगीता गर्ग ने बताया कि यह फीमेल रन महिलाओं के सम्मान के लिए आयोजित की जा रही है। इस अभियान में करीब 6 से 10 हजार महिलाएं हिस्सा ले रही हैं| रन में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए ड्रेस कोड लाइट पिंक और वाइट कलर रखा गया है|
कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती संगीता ने बताया कि फीमेल रन में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री , फिल्म अभिनेता अकबर खान, प्रदेश के कई मंत्री और विधायक शिरकत करेंगे, साथ ही मुख्य सचिव डी बी गुप्ता, संभागीय आयुक्त केसी वर्मा, जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव सहित कई महिला अधिकारी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वीआईपी प्रवेश धनवंतरी अस्पताल के सामने वाली रोड एवम् अन्य के लिए रामनिवास गेट से रहेगी। सचिव रामचंद्र गर्ग एवम् कीर्ति गुप्ता ने कहा है कि ये फीमेल रन जन जागरूकता अभियान के रूप में आयोजित की जा रही है ।
आयोजन में जयपुर के बाहर से भी महिलाएं पार्टिसिपेट करने आ रही है। कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं रखा गया है। प्रथम पुरस्कार ₹ 11000 दूसरा पुरस्कार ₹5100 तीसरा पुरस्कार ₹2100 एवं अन्य प्रथम ढाई सौ प्रतिभागियों को मेडल दिए जाएंगे इसके अलावा अन्य एक्टिविटी के रूप में लाइव पेंटिंग , जुंबा , साइन कैंपेन रहेंगे एवं बेस्ट स्लोगन ऑफ बेस्ट ग्रुप का अवार्ड भी दिया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं