जयपुर| दिनांक 17/12/2020 को गहलोत सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर दो वर्षो की उपलब्धियो के बारे में सरकार के सामने श्री गुलाब चन्द कटारिया, नेता प्रतिपक्ष ने कुछ प्रश्न उठाये हैं :-
- आपने 10 दिन में किसानों का सम्पूर्ण 02 लाख तक का कर्जा माफ करने की बात कही थी। आज उसका पालन केवल कॉपरेटिव सैक्टर में, जिसमें 50 हजार रूपये तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे माफ कर चुकी थी, बचा हुआ कर्जा माफ किया जो नाममात्र का है। वादा सम्पूर्ण कर्जा माफी का था, सभी प्रकार के बैंकों से। क्या इसे आप उपलब्धि कहेंगें ?
· प्रत्येक बेरोजगार को या तो नौकरी मिलेगी या बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। सरकार आने के बाद वसुंधरा जी की सरकार को छोड़कर कितने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया है, ऑंकड़ों से अपनी बात बतायें।
· जितने भी संविदा कर्मचारी है उन सबको नियमित करने का वादा आपने किया था। फिर 02 साल पूरे हो गये, कितने संविदाकर्मी नियमित किया गया। विवरण देवें।
· पॉंच वर्ष तक बिजली का बिल नहीं बढ़ेगा। आज किसान और घरेलू उपभोक्ताओ का 2018 का बिल और 2020 का बिल, दोनों की तुलना करके बतावे कि बिल आपने बढाये कि नही।
· सरकार ने दो बजट पास किये। वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 । इसमें की हुई घोषणाएं जमीन तक कितनी और कौन सी आ गयी ? मेरी जानकारी के अनुसार दोनों बजटों में जो घोषणा की, वो जमीन पर नहीं उतर पाई और पूर्णत: को तो प्राप्त करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
- भ्रष्टाचार के विरूद्ध जो ए.सी.बी. ने केस दर्ज कराये, सरकार के द्वारा उनकी पालना की कार्यवाही तो दूर उनको आपने एक कलम से बहाल कर दिया। इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा या नियंत्रित होगा ?
· कानून व्यवस्था: इस सरकार के आने के बाद लगभग 21-22 प्रतिशत आई.पी.सी. अपराध बढ़े है। जिसमें विशेषकर महिला अपराध लगभग 62 प्रतिशत, एस.सी. अपराध 70 प्रतिशत तथा एस.सी. अपराध 85 प्रतिशत बढ़े है। क्या यह सरकार की कानून व्यवस्था की उपलब्धि माने। बजरी माफियाओं की जो गैंग और उनके जो केसेज बने है क्या यह कानून व्यवस्था का एक अच्छा स्वरूप है ?
· कांग्रेस पार्टी दो खेमों में बंटकर जो होटलों में बन्द रही उससे राज्य की व्यवस्था में सुधार आया या गिरावट आई? और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया, अगर आपके पास प्रमाण है तो उनके विरूद्ध अब तक कार्यवाही क्यों नहीं की गई?
· सरकारी नौकरियों में भर्ती का आपने जो आश्वासन दिया उसका क्या हुआ। पिछली सरकार की निकाली हुई भर्तीयों के अलावा आपकी सरकार में कौन सी भर्तीयॉ हुई यह राजस्थान की जनता आपसे जानना चाहती है।
· पंचायत चुनाव में 21 जिलों की जनता ने जो आपके विरूद्ध जनादेश दिया वह सरकार के दो साल की सफलता का ही नमूना है। नगर पालिका में कांग्रेस जो विजय की बात कह रही है। जिस ढंग से वार्डों का गठन जातीय और धर्म के आधार पर किया उसके बाद भी 50 नगरपालिकाओं में से केवल 35 प्रतिशत पार्षद कांग्रेस के बने है। इसको कांग्रेस की सफलता कहें या क्या कहें।
· सरकार में आपकी विवादों के कारण से प्रशासनिक ढॉंचा पूर्णत: निष्क्रिय हो गया है। पक्ष का हो या विपक्ष का हो सभी राजनेता प्रशासनिक अधिकारियों से और उनकी कार्य व्यवस्था से पूर्णत: असंतुष्ट है।
· सरकार को बचाने के लिए जिन लोगों को बोर्ड का अध्यक्ष बनाने, मंत्री बनाने या अन्य प्रकार से सुविधाऍं उपलब्ध कराने का जो भरोसा दिलाया, उसकी पूर्ति नहीं होने के कारण असंतोष की ज्वाला उठ रही है जो कभी भी सरकार को ले डूबेगी।
· कोरोना की महामारी में मुख्यमंत्री सहायता कोष में जो राशि मिली वो आपने कहॉं-2 कितनी खर्च की उसका ब्यौरा राजस्थान की जनता के बीच रखें।
ऐसे अनेक कई बिन्दुओं पर आपकी सरकार की सफलता के दो वर्षों का लेखा-जोखा का आंकलन राजस्थान की जनता कर रही है।
अपने मन मियॉं मिठ्टू बनने से दो वर्ष बेमिसाल नहीं बनते है। हकीकत के धरातल पर बात करें तो ज्यादा अच्छा लगेगा।

कोई टिप्पणी नहीं