Halaman

    Social Items

‘उड़ान’ के तहत बेलगाम-नाशिक मार्ग पर पहली सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाई गई अब तक 311 मार्गों पर उड़ान के तहत मार्ग संचालित हो रहे हैं

 नाशिक (महाराष्ट्र) और बेलगाम (कर्नाटक) के बीच आज क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़े देश का आम नागरिक (आरसीएस-यूडीएन) के तहत पहली सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हुई। इस मार्ग पर संचालन शुरू होने से बेलगाम का देश में 10  गंतव्य स्थानों से हवाई संपर्क जुड़ गया है। बेंगलुरु और मंगलुरु के बाद बेलगाम हवाई अड्डा राज्य में यातायात के मामले में तीसरा सबसे व्यस्त एयर पोर्ट बन गया है। उड़ान परिचालन के शुभारंभ पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीएऔर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआईके अधिकारी मौजूद थे। उड़ान योजना के तहत अब तक 311 मार्गों पर विमानों का संचालन किया जा रहा है।

इन शहरों के बीच आज तक किसी भी सीधी उड़ान अथवा ट्रेन परिचालन की अनुपलब्धता को देखते हुए बेलगाम-नाशिक मार्ग शुरू करने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए थे। लोग सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए मजबूर थे। दोनों शहरों के बीच लोगों को 10 घंटे से अधिक की लंबी यात्रा करनी पड़ती थी। नासिक एक बड़ा पर्यटन और व्यवसाय स्थल है। कुंभ मेला का आयोजन करने वाले चार तीर्थ स्थलों में से एक होने के नातेऔर शिरडी साई मंदिर और त्र्यंबकेश्वर मंदिर के लिए प्रवेश द्वार होने के नाते यह शहर हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। इसके अतिरिक्तभारत के अधिकांश वाइनयार्ड और शहर में वाइनरिज होने की वजह से नासिक को भारत की अंगूर और शराब की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है और व्यापारिक समुदाय को आकर्षित करता है। इसके अलावाकई लोग पर्यटन और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए कोल्हापुर और गोवा जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं। अबये लोग महज 60 मिनट की उड़ान भर कर आराम से यात्रा कर सकते हैं।

उड़ान 3 की बोली प्रक्रिया के तहत बेलगाम-नाशिक हवाई मार्ग को स्टार एयर को मिला।  उड़ान योजना के तहत वहन करने योग्य किराये और इसे आम लोगों के लिए सुलभ बनाने को लेकर एय़रलाइंस को वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) मुहैया कराया गया है। एयरलाइन इस मार्ग पर सप्ताह में तीन दिन उड़ानों का संचालन करेगी और अपने 50-सीटर एम्ब्रेयर ईआरजे-145 विमान को मुहैया करायेगी। एयरलाइन ने 15वें उड़ान मार्ग पर शुरुआत की है।

उड़ानों की सूची निम्नलिखित है:

शुरुआथ

गंतव्य

प्रस्थान

आगमन

आवृत्ति

बेलगाम

नाशिक

16:40

17:40

सोम, शुक्र, रवि

नाशिक

बेलगाम

18:15

19:15

सोम,शुक्र, रवि

 

***

एमजी/एएम/वीएस

कोई टिप्पणी नहीं