Halaman

    Social Items

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सूचना क्रांति के युग में सोशल मीडिया जनता के बीच पहुंचने का सशक्त और सुगम माध्यम है। सोशल मीडिया जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता और जवाबदेहिता के साथ सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सोशल मीडिया वॉरियर्स के समर्पण और कर्मठता के कारण पार्टी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करने में सहयोग मिला।
मुख्यमंत्री रविवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र, दुर्गापुरा में भाजपा की सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट-2025 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं से बनें संकल्प पत्र का क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए राज्य सरकार प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रही है। लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में करीब 70 फीसदी संकल्प पत्र के वादों को पूरा भी कर लिया गया है। भाजपा सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को बिना भेदभाव के 28 करोड़ रुपए दिए हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में पेपर लीक हुए जिससे युवाओं के सपनों के साथ कुठाराघात हुआ। जबकि भाजपा की सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। हम युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता के साथ कर रहे हैं। राज्य सरकार 2 वर्षों में युवाओं को 92 हजार सरकारी नियुक्तियां दे चुकी है। इस माह लगभग 15 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के गठन के समय प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया गया, जिसके अनुरूप योजनाओं और नीतियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। हमने लंबित रामजल सेतु लिंक परियोजना और यमुना जल समझौते को गति प्रदान की। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान लगभग 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए। जिनमें से 7 लाख करोड़ से अधिक के धरातल पर उतर चुके हैं। 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए है। आज राजस्थान में किसानों को किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 9000 रुपये मिल रहे है। पशुपालकों को डेढ़ लाख का गोपालक क्रेडिट कार्ड और दूध पर 5 रुपए प्रति लीटर का अनुदान भी दिया जा रहा है। वर्ष 2027 तक किसानों को दिन के समय में बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य के क्रम में वर्तमान में 22 जिलों के किसानों को दिन के समय में बिजली उपलब्धता शुरू भी हो चुकी है।
श्री शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं पर अभूतपूर्व कार्य हुआ है। उनके मार्गदर्शन में देश-प्रदेश सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब को गणेश मानते हुए अन्त्योदय की विचारधारा के साथ कार्य कर रही है। सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत स्तंभ है। वें जन-जन तक राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं और पार्टी को मजबूत करेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि नई तकनीकों के विकास से सोशल मीडिया त्वरित प्रचार-प्रसार का त्वरित माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति नहीं, नीतिगत संकल्प महत्वपूर्ण है। हम राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकसित राजस्थान के पथ पर आगे बढ़ रहा है। 
इस दौरान भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी हीरेन्द्र कौशिक, प्रदेश संयोजक (आई.टी.) अविनाश जोशी सहित सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

सोशल मीडिया वॉरियर्स पार्टी के मजबूत स्तंभ योजनाओं के प्रचार-प्रसार, पार्टी को सशक्त करने में निभा रहे अहम भूमिका - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं