Halaman

    Social Items

जयपुर। राजस्थान पोलो क्लब में आयोजित प्रतिष्ठित द लीला महाराजा सवाई मानसिंह पोलो कप का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। रोमांचक फाइनल में ऑप्टीमस अचीवर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वी पोलो को 7-5 के स्कोर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

मैच के दौरान दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल भावना, तेज रफ्तार और सटीक रणनीति का परिचय दिया। अंतिम चक्करों तक चले इस संघर्षपूर्ण मुकाबले ने दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखा। शानदार प्रदर्शन के लिए वीवाण मेहता को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) का खिताब दिया गया, वहीं वी पोलो टीम की पोलो पोनी ‘चिल्ली’ को बेस्ट पोलो पोनी का पुरस्कार मिला।

विजेता टीम ऑप्टीमस अचीवर्स की ओर से आर्यमान सिंह, शमशीर अली, डैनियल ओटामेंडी और ध्रुवपाल गोदारा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। वहीं वी पोलो टीम में वीवाण मेहता, अंगद कलान, सलीम आज़मी और सैंटियागो माराम्बियो शामिल रहे। मुकाबले के अंपायर जेसन डिक्सन और हॉवर्ड स्मिथ रहे, जबकि रेफरी की भूमिका मातियास वियाल ने निभाई।

इस रोमांचक फाइनल से पहले उसी दिन लीला पोलो कप एग्ज़ीबिशन मैच भी खेला गया, जिसमें लीला पैलेस जयपुर टीम ने जिंदल पोलो को 4-3 से हराकर जीत दर्ज की। इस मुकाबले में लीला पैलेस जयपुर की ओर से कंवर प्रताप सिंह कानोटा, राव हिम्मत सिंह बेदला, मैनुअल फर्नांडीज़ लोरेंते और जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने शानदार खेल दिखाया। वहीं जिंदल पोलो टीम का प्रतिनिधित्व सीए शुभम गुप्ता, वेंकटेश जिंदल, सिद्धांत शर्मा और मैक्स चार्लटन ने किया।

जयपुर में आयोजित इस पोलो टूर्नामेंट ने न केवल खिलाड़ियों के उच्चस्तरीय खेल को दर्शाया, बल्कि दर्शकों को भी शाही खेल पोलो के रोमांचक अनुभव से रूबरू कराया। आयोजन ने जयपुर को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पोलो मानचित्र पर खास पहचान दिलाई।

जयपुर में रोमांच से भरपूर रहा द लीला महाराजा सवाई मानसिंह पोलो कप का फाइनल मुकाबला

कोई टिप्पणी नहीं