Halaman

    Social Items

जोधपुर। राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का समापन समारोह एवं अवॉर्ड नाईट ऐतिहासिक मेहरानगढ़ दुर्ग में आयोजित हुआ। रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आयोजित मेगा अवार्ड नाइट में अभिनेता, निर्देशक और सिनेमा जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियाँ ने शिरकत की।
पूर्व नरेश गजसिंह एवं पूर्व महारानी हेमलता राजे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए 12 वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह एवं मेगा अवार्ड नाइट में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्पेशल अवार्ड्स से सम्मानित किया गया साथ ही सिनेमा, अभिनय, निर्देशन, लेखन और तकनीकी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 87 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
RIFF टीम के  RIFF फाउंडर व फेस्टिवल डायरेक्टर सोमेंद्र हर्ष ने बताया कि अवार्ड सेरेमनी ने सिनेमा, संस्कृति और राजस्थान की विरासत को एक मंच पर खूबसूरती से प्रस्तुत किया। पाँच दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान 78 से अधिक हिंदी, इंग्लिश और राजस्थानी सहित विभिन्न श्रेणियों की फिल्में प्रदर्शित की गईं, जिनमें फीचर फिल्में, शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री शामिल रहीं।निदेशक अंशु हर्ष ने रिफ के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व नरेश गजसिंह ने कहा कि सिनेमा एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जो विभिन्न संस्कृतियों को आपस में जोड़ता है और समाज की श्रेष्ठ रचनात्मकता को सामने लाता है। उन्होंने राजस्थानी भाषा में फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और टेलीविजन धारावाहिकों के निर्माण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि राजस्थानी एक समृद्ध भाषा है, जो लोगों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ उनकी सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करती है। उन्होंने बताया कि राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से जोधपुर तक संस्कृति, समझ और जानकारी पहुँची है, जिससे शहर को बड़ा लाभ हुआ है।  
अभिनेता और मशहूर कवि शैलेश लोढ़ा ने कहा कि मारवाड़ की कला, संस्कृति, संगीत और साहित्य के प्रति लोगों का अनुराग अद्भुत है और उन्हें अपने शहर पर गर्व है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति भले ही मारवाड़ से बाहर चला जाए, लेकिन मारवाड़ उसके भीतर सदैव जीवित रहता है। उन्होंने युवाओं से अन्य भाषाएँ सीखने के साथ-साथ मारवाड़ी भाषा और संस्कृति को सहेजने की अपील की। इसी अवसर पर उन्होंने अपने पिता श्याम सिंह लोढ़ा की स्मृति में घोषणा की कि अगले वर्ष राजस्थान में बनने वाली फीचर फिल्मों को दो सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनकी राशि  एक लाख रुपये और पचास हजार रुपये होगी।

सम्मान से अभिभूत हुए अभिनेता रजत कपूर
अभिनेता रजत कपूर ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक बड़ा और अप्रत्याशित आश्चर्य है। वे यहां फिल्में देखने और अपनी शॉर्ट फिल्मों को प्रस्तुत करने आए थे, लेकिन इस तरह का पुरस्कार मिलने की उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के रूप में निरंतर सीखते रहना और आगे बढ़ने की कोशिश करना उनका कर्तव्य है। रंगमंच हमेशा उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा है और सिनेमा व थिएटर का यह सफर आगे भी जारी रहेगा। रजत कपूर ने बताया कि बीते दिनों में उन्होंने पैदल पूरे पुराने शहर को देखा, ओसियां तक गए और अब उन्हें जोधपुर की हवा और माहौल से गहरा जुड़ाव महसूस हो रहा।

फिल्म अभिनेता मकरंद देशपांडे ने कहा कि किसी कलाकार के लिए पुरस्कार मिलना बड़ी बात नहीं होती, बल्कि यह अधिक महत्वपूर्ण है कि वह सम्मान किस स्थान पर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेहरानगढ़ किला अपने आप में इतिहास, कला और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। ऐसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल पर सम्मानित होना हर कलाकार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

इन हस्तियों का हुआ सम्मान
1. RIFF 2026 में भारतीय सिनेमा में दीर्घकालीन और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रसिद्ध अभिनेता रजित कपूर को लीजेंडरी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया
2. अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दीना रोज़नमेयर को ऑनरेरी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया।
3. राजस्थान की कला और संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कवि, लेखक और टीवी कलाकार शैलेश लोढ़ा को प्राइड ऑफ राजस्थान अवार्ड से नवाजा गया।
4. भारतीय सिनेमा में कास्टिंग और प्रतिभाओं को मंच देने में अहम भूमिका निभाने वाले कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को ऑनरेरी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।
5. थिएटर, टेलीविजन और सिनेमा में सशक्त अभिनय के लिए जानी जाने वाली वरिष्ठ अभिनेत्री जयति भाटिया को भारतीय सिनेमा एवं टीवी में योगदान हेतु ऑनरेरी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया।
6. अभिनेता और टीवी होस्ट अनूप सोनी को भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में उनके प्रभावशाली अभिनय और योगदान के लिए अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।
7. सिनेमा जगत में लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लेखिका और अभिनेत्री सीमा कपूर को बेस्ट ऑथर इन द फील्ड ऑफ सिनेमा अवार्ड प्रदान किया गया।
8. युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और राजस्थान से उभरती प्रतिभा शहज़ाद अली को यूथ आइकन ऑफ राजस्थान अवार्ड से सम्मानित किया गया।
9. RIFF 2026 की थीम Cinemasthan – Your Lens, Our Rajasthan के अंतर्गत राजस्थान की संस्कृति और कहानियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आगे बढ़ाने के लिए STAGE OTT को थीम अवार्ड प्रदान किया गया

सिनेमा, संस्कृति और राजस्थान की विरासत के संगम का मंच बना रिफ, मेहरानगढ़ में आयोजित हुई भव्य अवॉर्ड नाईट

कोई टिप्पणी नहीं