Halaman

    Social Items

जयपुर । वैलेंटाइन डे के अवसर पर प्रेम को आध्यात्मिक एवं शाश्वत स्वरूप में अनुभव कराने हेतु सेवा कुंज फाउंडेशन एवं प्योर भक्ति सेंटर द्वारा आयोजित संगीतमय कार्यक्रम “SoulRoute Bhajan Jamming” का आयोजन 14 फ़रवरी की संध्या को टी पोस्ट कैफ़े, मालवीय नगर, जयपुर में अत्यंत भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की थीम —
“इस वैलेंटाइन, उस शाश्वत प्रेमी से प्रेम करें जो हर परिस्थिति में साथ रहता है।”
— के अनुरूप पूरी संध्या भक्ति, कीर्तन और आत्मिक संवाद से सराबोर रही। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक भजन जेमिंग के माध्यम से प्रेम को आत्मा और परमात्मा के पावन संबंध के रूप में अनुभव किया।

इस विशेष आयोजन में अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, सुप्रसिद्ध रेडियो जॉकी आर जे कार्तिक, समाजसेवी मीनाक्षी राठौर, FTI अध्यक्ष विन सिंह कासनियां, आदरणीय भूपिंदर जी, प्रकाश गर्ग, रेशमा खान, ओ एस डी सुगंध चंद मंडर तथा आध्यात्मिक मार्गदर्शक महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में सेवा कुंज फाउंडेशन की समर्पित टीम का विशेष योगदान रहा। फाउंडेशन के सदस्य — डॉ अर्चना पुरोहित, अपर्णा बाजपेई, दीप्ति सैनी, अंकुर जोशी, बसंत जैन, ममता शर्मा, नेहा खन्ना, अर्जुन सिंह, मधुबाला चौधरी, जितेश खंडेलवाल, कल्पना, नरेश जोशी, प्रियंका मीणा, डॉ अजय खंडेलवाल, मोहित शर्मा, अथर्व पुरोहित, सिद्धि गुप्ता, पूनम स्वामी, डॉ दीपम शर्मा, शौर्य स्वामी, अमिता गर्ग, रविन्द्र सिंह, योगिता, मिताली सोनी, महावीर कुमार सोनी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

लाल रंग के निर्धारित ड्रेस कोड में उपस्थित प्रतिभागियों ने वातावरण को और भी आकर्षक एवं आध्यात्मिक बना दिया। युवाओं, परिवारों एवं वरिष्ठ नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह सिद्ध किया कि सच्चा प्रेम केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य अनुभूति है।

आयोजकों के अनुसार, “SoulRoute Bhajan Jamming” समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक मूल्यों और भक्ति भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Valentine’s Day पर जयपुर में अनोखा आयोजन: SoulRoute Bhajan Jamming ने प्रेम को दिया आध्यात्मिक आयाम

कोई टिप्पणी नहीं