जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी गुरुवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के दादी का फाटक इलाके में जन समस्या निवारण मंच द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुईं।
इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धेय कथावाचक आचार्य आकाश गौतम के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का अमृतमय श्रवण किया और आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में धर्म, संस्कृति और सदाचार के मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है। ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता भी बढ़ाते हैं।
उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों को इस पावन कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं तथा समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं