जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के बच्चों के लिए आयोजित 15 दिवसीय बाल अभिरुचि शिविर के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को उपमुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को नई चीजें सीखने, अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान आयोजित होने वाले ऐसे शिविर बच्चों में रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों के साथ बेहतर संवाद और जुड़ाव बनाए रखें तथा जिस क्षेत्र में बच्चे आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें उसी दिशा में प्रोत्साहित करें और सहयोग दें।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी, सिविल लाइंस विधायक श्री गोपाल शर्मा जी, आदर्श नगर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्री रवि नैय्यर जी, पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मुकेश मीणा जी, महासचिव श्री राजकुमार शर्मा जी, संयोजक श्री अनीता शर्मा जी, पदाधिकारी, सदस्यगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं