जयपुर। सवर्ण महासभा द्वारा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पं. सत्यवीर भारद्वाज को सवर्ण महासभा जयपुर जिले का महामंत्री नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर सवर्ण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री अनिल सारस्वत एवं जयपुर शहर अध्यक्ष श्री मनोज मिश्र ने पं. सत्यवीर भारद्वाज का फूलमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपकर महामंत्री पद का कार्यभार ग्रहण करवाया।
प्रदेशाध्यक्ष श्री अनिल सारस्वत ने कहा कि पं. सत्यवीर भारद्वाज के सामाजिक एवं संगठनात्मक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से महासभा को मिलेगा। उनके नेतृत्व में जयपुर जिले में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
जयपुर शहर अध्यक्ष श्री मनोज मिश्र ने भी पं. सत्यवीर भारद्वाज को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन की गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगे।
नवनियुक्त जिला महामंत्री पं. सत्यवीर भारद्वाज ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। समाज की एकता, सम्मान, अधिकारों एवं हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने पं. सत्यवीर भारद्वाज को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


कोई टिप्पणी नहीं