जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज जयपुर जिले की चाकसू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चन्दलाई में ₹4.51 करोड़ की लागत से होने वाले अटल पथ, सड़क चौड़ीकरण एवं सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को विकास कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के गांवों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क विकास परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा व्यापार के अवसरों को भी मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ गांव-गांव तक बेहतर और मजबूत आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण जैसे कार्य ग्रामीण विकास की गति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में पूज्य संत श्री संतोष जी महाराज, राजपूत सभा भवन के अध्यक्ष श्री राम सिंह जी चन्दलाई, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश गुर्जर जी, प्रशासक श्री अनिरुद्ध सिंह जी चन्दलाई, जिला उपाध्यक्ष श्री हरिमोहन शर्मा जी, जिला महामंत्री श्री शिवजी राम जी, जिला मंत्री श्रीमती सुमन कुमावत जी, मंडल अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद मीणा जी, श्रीमती चंचल जोशी जी, उपसरपंच श्रीमती रेखा शर्मा जी, श्रीमती संतोष सैनी जी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता माताएं-बहने एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं