Halaman

    Social Items

जयपुर| ज़माने की भीड़ से अलग चंद लोग ऐसे भी होते हैं जिन्होंने खामोशी से संघर्ष करते हुए सफलता का सफर तय किया और अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान कायम की। शक्ति फ़िल्म प्रोडक्शन, जयपुर की धरती की ऐसी ही शख्सियतों को सलाम करते हुए उन्हें "जयपुर रत्न सम्मान" से सम्मानित करने जा रहा है,जिन्होंने किसी न किसी रूप में जयपुर की शान को बढ़ाया है।

शो आर्गेनाइजर और समाजसेविका अम्बालिका शास्त्री ने बताया कि समारोह में सम्मान के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरीब बच्चों द्वारा तैयार किये गए आइटम्स की प्रदर्शनी, खादी थीम बेस्ड फैशन शो आदि भी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगें।
अम्बालिका शास्त्री ने आगे बताया कि अनाथ व असहाय बच्चों की सेवा सबसे बड़ी समाज सेवा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए  दिमागी तौर पर कमज़ोर बच्चों को किताबों और बैग्स का भी वितरण किया जाएगा तथा अनाथों के लिए चैरिटी स्वरूप राशि भिजवाई जाएगी। सहयोग करने हेतु इच्छुक व्यक्ति ईमेल एड्रेस Jaipurratan2019@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं|

मिलेगा उनको "जयपुर रत्न सम्मान" 2019 जमाने मे जिनके हुनर बोलते हैं...!

कोई टिप्पणी नहीं