Yogita Bihani |
Suman Rao |
Divya Kasliwal |
राजस्थान की सुमन राव, दिव्या कासलीवाल और योगिता बिहानी का एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया-2019 के वेस्ट जोन के क्राउन समारोह के लिए चयन हुआ है। इन तीनों फाइनलिस्ट का चयन ऑडिशन से हुआ। रविवार को आयोजित ऑडिशन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक मॉडल्स ने हिस्सा लिया था। राजस्थान की यह तीनों मॉडल्स 14 अप्रैल को पुणे में आयोजित होने वाले इस क्राउनिंग समारोह का हिस्सा बनेंगी। फिल्म अिभनेत्री नेहा धूपिया फाइनल राउंड के लिए इन लड़कियों का मार्गदर्शन करेंगी। ज्ञातव्य है की दिव्या कासलीवाल एलीट मिस राजस्थान 2017 व कैंपस प्रिंसेस 2018 का ख़िताब भी हासिल कर चुकी है|
कोई टिप्पणी नहीं