जयपुर| आकाशवाणी के परिसर में कई दशकों बाद होली के अवसर पर छाई लोगो की फुहार, मौका था आकाशवाणी के जयपुर केंद्र परिसर में आयोजित 'फागुनी फुहार' कार्यक्रम का| कार्यक्रम प्रमुख भीम प्रकाश शर्मा ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आकाशवाणी से लोगों को जोड़ना था| कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने नृत्य व संगीत से सबका मन मोह लिया, शुरुआत गुलाबो सपेरा एंड पार्टी के घुमर नृत्य से हुई| इसके बाद वरिष्ठ कलाकार प्रो. सुमन यादव, राधावल्लभ सक्सेना आदि ने अपने संगीत व नृत्यों से दर्शकों की वाह वाही लूटी| कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण राधावल्लभ सक्सेना की बृज लठ्ठमार होली, मयूर नृत्य और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार गुलाबो सपेरा का कालबेलिया नृत्य रहा| कार्यक्रम प्रमुख ने बताया की कार्यक्रम के सम्पादित अंश आकाशवाणी जयपुर द्वारा दिनांक 21 मार्च 2019 को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक मीडियम वेव, शोर्ट वेव एवं एफ. एम. पर किया जाएगा|

कोई टिप्पणी नहीं