Halaman

    Social Items

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होश में आओ, नारी सम्मान फिर लौटाओ: डाॅ. सतीश पूनियां

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचारों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी होश में आओ, नारी सम्मान फिर लौटाओ।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि प्रदेश की बहन-बेटियां डरी एवं सहमी हुई हैं और राज्य की निकृष्ट सरकार कुम्भकरण की नींद सोई हुई है, आज भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान ने राज्य सरकार के दो वर्ष के कुशासन में महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न के खिलाफ प्रदेशभर में ‘धरना-प्रदर्शन’ कर गहलोत सरकार को जगाने का कार्य किया।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि अशोक गहलोत हमारी सनातन परम्परा में तो नारियों को शक्ति का रूप माना गया है और कहा गया है, ‘‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः, यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः।।’’ अर्थात जहाँ स्त्री का आदर-सम्मान होता है, उनकी आवश्यकताओं-अपेक्षाओं की पूर्ति होती है, उस स्थान, समाज, तथा परिवार पर देवतागण प्रसन्न रहते हैं एवं निवास करते हैं। जहाँ ऐसा नहीं होता और नारियों से तिरस्कारमय व्यवहार किया जाता है, वहाँ देवकृपा नहीं रहती है और वहाँ सम्पन्न किये गये गए कार्य भी निष्फल हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया जी आज राजस्थान महिला अपराधों में शीर्ष पर आ गया है, अब तो हमारी बहन बेटियों एवं मासूम बच्चियों पर रहम कर गम्भीरता से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दीजिए।

कोई टिप्पणी नहीं