Halaman

    Social Items

राजस्थान के इतिहास में पहली बार सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का नंगा नाच हो रहा है: डाॅ. सतीश पूनियां

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने बयान जारी कर कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया और हम 12 निकायों में सफल रहे। कांग्रेस की गहलोत सरकार ने सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया, लोगों को मुकदमों की धमकी और पुलिस प्रशासन के माध्यम से डराया-धमकाया गया, निर्दलीयों के भरोसे कांग्रेस अपनी इज्जत बचाने में बेशक कामयाब हुई है।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि इन 50 निकायों में हुए चुनावों में कुल 14 लाख मतदाताओं में से कांग्रेस को सिर्फ 2888 वोट अधिक मिले हैं, जबकि पंचायतीराज चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से 1 लाख 49 हजार से अधिक वोट मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं निर्दलीय पार्षदों की संख्या को मिलाकर निकाय चुनावों में जनादेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ है। राजस्थान के इतिहास में इस तरीके से सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का नंगा नाच पहली बार हो रहा है, पुलिस कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम कर रही है।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि प्रदेश के 21 जिलों में हुए पंचायतीराज चुनाव में भी गहलोत सरकार ने पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग किया था। इसके बावजूद भी किसानों एवं युवाओं ने कांग्रेस सरकार को सबक सिखाया और भाजपा को शानदार जीत का आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति ना केवल प्रदेश के गाँवों बल्कि शहरों में भी कमजोर हो चुकी है और इनकी जमीन खिसकती हुई जा रही है। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी, क्योंकि दो साल में ही जनविरोधी नीतियों के कारण इनके खिलाफ सŸाा-विरोधी माहौल बन चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं