जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब पश्चिम बंगाल के लोगों का उत्साह और उमंग दर्शाता है कि बंगाल में इस बार परिवर्तन निश्चित है।
डाॅ. पूनियां ने उत्तराखण्ड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें तथा आप जनहित व राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर संलग्न रहे।
डाॅ. पूनियां ने ट्वीट कर भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ तथा आप ऐसे ही अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व से मोदी सरकार को नई ताकत देते रहें।
डाॅ. पूनियां ने केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आर.के. सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईश्वर आपको स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्धायु रखें।
डाॅ. पूनियां ने ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस’’ पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्’’ एवं विविधता में एकता को सही मायनों में चरितार्थ करती है। आइए इस अवसर पर हम सभी विश्वभर में शांति, सौहार्द, एकता एवं भाईचारा को स्थापित करने का संकल्प लें।
डाॅ. पूनियां ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि निवाई से भाजपा के पूर्व विधायक हीरालाल रैगर के निधन का समाचार अत्यधिक दुखद है, उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
कोई टिप्पणी नहीं