Halaman

    Social Items

जयपुर। शक्ति फिल्म प्रोडक्शन की डायरेक्टर अम्बालिका शास्त्री ने गुलाबी नगरी के ऐसे लोगों को मंच दिया जिन्होंने देश और समाज के लिए कुछ कर गुज़र ने की चाहत रखी| 29 जून को एक बार फिर अम्बालिका के द्वारा प्रताप नगर स्थित एक आडिटोरियम में जयपुर रत्न सम्मान समारोह-2 का आयोजन किया गया। इस  समारोह में  कत्थक कलाकार, सितार वादक, ग़ज़ल,लोकगीत आदि द्वारा राजस्थान की सभ्यता और संस्कृति को प्रदर्शित किया।
जयपुर रत्न सम्मान समारोह की ब्रांड ओनर-फाउंडर अम्बालिका ने  बताया कि इस भव्य समारोह में मानव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों कला-संस्कृति, शिक्षा, समाजसेवा, खेल, प्रशासनिक सेवा, उद्योग-व्यापार आदि में अपने कार्यों से उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कर अपने परिवार व समाज को गौरवान्वित करने वाली 101 हस्तियों का ट्रॉफी व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के तौर पर टॉपसेक के फाउंडर और सीएमडी प्रकाश जायसवाल, जेडी माहेश्वरी, अकबर खान, हेमा हरचंदानी मौजूद रहे वहीं सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में पंकज बेरी ने कार्यक्रम में शिरकत की। 
समारोह में IHMCS के चैयरमेन रवि पुरी, पर्लकॉन कंसल्टेंसी के डायरेक्टर ललित शर्मा, मॉडल विद्या शुक्ला, माधुरी डांस अकादमी की डायरेक्टर माधुरी वाधवा, रोटरी इंटरनेशनल के असिस्टेंट गवर्नर अरविन्द बत्रा समेत कई नामी हस्तियों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया.
ऑर्गनाइज़र के रूप में अम्बालिका शास्त्री, रिंकू सिंह गुर्जर, राजेंद्र खींची, विष्णु टाक, पूनम खंगारोत ने कार्यक्रम में शिरकत की।

जयपुर रत्न समारोह -2 में विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 101 हस्तियों का हुआ सम्मान

कोई टिप्पणी नहीं