जयपुर। पुलिस महानिदेषक डाॅ0 भूपेन्द्र सिंह ने पुलिस मुख्यालय के मुख्य द्वार पर गत 35 वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहे सहायक उपनिरीक्षक श्री शंकर लाल सिक्का को सेवानिवृति पर 5 हजार रूपये का नकद पुरस्कार एवं प्रषंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री सिंह ने सहायक उपनिरीक्षक श्री शंकर लाल सिक्का को अपने कक्ष में बुलाकर आत्मीयता से भेंट की। उन्होंने श्री सिक्का की गौरवपूर्ण सेवाओं की सराहना की तथा उनके स्वस्थ एवं खुषहाल सेवानिवृत जीवन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि श्री सिक्का पुराने एवं नये पुलिस मुख्यालय के बाहर लगातार 35 वर्षाें तक अपनी रौबदार मूंछों के साथ यातायात व्यवस्था सम्भालते रहे हंै। उनकी समर्पण भाव के साथ की गयी सराहनीय सेवाओं के लिए अनेक अवसरों पर उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
अतिरिक्त महानिदेषक अपराध श्री बी.एल. सोनी ने पुलिस मुख्यालय में मुख्य द्वार पर रूककर श्री सिक्का का शाॅल ओढाकर सम्मान किया। पुलिस मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी उनका सम्मान किया।
सहायक उपनिरीक्षक शंकर लाल सिक्का की राजस्थान पुलिस में 40 वर्षों की राजकीय सेवा के बाद सेवानिवृति के अवसर पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।


कोई टिप्पणी नहीं