जयपुर। पूर्व अध्यक्ष भाजपा, राजस्थान श्री अशोक परनामी ने कहा की कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में गरीब जनता को राहत सामग्री की व्यवस्था सिविल डिफेन्स के स्थान पर कांग्रेस विधायक की सिफारिश पर नगर निगम को दिये जाने की निन्दा करता हूं। कांग्रेस विधायक रफीक खान द्वारा सिविल डिफेंस पर राजनीतिक पृष्ठभूमि का आरोप लगाकर उनकी कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया गया है जो कि आज की विषम परिस्थिति के समय उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उचित होता कि विधायक राजनीति ना कर, कोरोना से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिग के प्रति आमजन को जागरूक करते।
उल्लेखनीय है कि सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डन दशकों से जयपुर में राशन कार्ड एवं आपदा प्रबन्धन की जिम्मेदारी निस्वार्थ भावना से संभालते आ रहे है। सेक्टर वार्डन्स को राशन वितरण हेतु पात्र एवं अपात्र व्यक्तियों की सम्पूर्ण जानकारी है। सेक्टर वार्डन्स नागरिक सुरक्षा विभाग से आपदा प्रबन्धन का प्रशिक्षण प्राप्त है।
विधायक द्वारा सिविल डिफेन्स द्वारा तैयार जरूरतमंदों की सूचियों को दरकिनार कर, अपने चहेतों की सूचियां दी गई है जिससे आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वास्तविक जरूरतमंद को खाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रही है। नगर निगम अधिकारियों द्वारा भी राहत सामग्री वितरण के समय के समक्ष विधायक द्वारा प्रस्तुत ऐसे नाम जो वास्तव में जरूरतमंद नहीं है, पर आपत्ति की है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा जिला कलेक्टर से निवेदन भी किया गया था कि राशन वितरण का कार्य सिविल डिफेन्स के माध्यम से ही कराया जायें। नगर निगम से स्वच्छता एवं सेनेटाईजेषन का कार्य ही कराया जावें ताकि शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से हो सकें। राहत सामग्री वितरण का कार्य नगर निगम को दिये जाने से निगम कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार आ गया है।
कोई टिप्पणी नहीं