Halaman

    Social Items

जयपुर| थार सर्वोदय संस्थान ने मी टाइम कैम्पेन की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत ग्रामीण , बेघर और गरीब महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण प्रारंभ किया गया । 20 जनवरी से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रेम निकेतन आश्रम से की गई । जहाँ स्कूली छात्राओं और वहाँ पर कार्यरत महिलाओं में सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया । इस प्रोजेक्ट के सहयोगी है BE ME जो सैनेटरी नैपकिन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है । कंपनी के सीईओ मनीष शर्मा और थार सर्वोदय संस्था की चेयरपर्सन अंशु हर्ष ने इस कम्पैन में 1000 नैपकिन एक माह में वितरण का संकल्प लिया है । समाज के उस तबके में जहाँ महिलाएं काम काजी तो है लेकिन स्वयं पर 100 रु भी नहीं खर्च कर सकती|

उन्हें स्वास्थ की दृष्टि से इन दिनों का महत्व बताते हुए इस कार्य को किया जा रहा है । इस मौके पर प्रेम निकेतन आश्रम की सेकेट्री मीना गर्ग , व राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के फाउंडर सोमेंद्र हर्ष व बी मी कंपनी की तरफ से खगेन्द्र पराशर उपस्थित थे । थार सर्वोदय संस्था का उद्देश्य कला संस्कृति, लिटरेचर, स्वास्थ्य , महिला उत्थान के क्षेत्र में कार्य करना है । इसी के अंतर्गत मी टाइम कैंपेन शुरू किया गया है , और वो महिलाएं जो बेघर है , सड़कों पर रखती है । आने वाले समय में कुष्ठ आश्रम में भी वितरण किया जायेगा । कोशिश ये रहेगी कि हर महीने की किसी तय तारीख को निश्चित किये हुए संस्थाओं और आश्रम में जरूरत के हिसाब से पैकिट पहुँच जाएं । विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं को इस कैम्पेन से जोड़ा जायेगा । तुम चलोगे तो कई और भी चलेंगे की तर्ज़ पर कार्य किया जायेगा। एक दूसरे का साथ दे कर किसी मुहिम को बढ़ाना और समाज की जरूरत मंद महिलाओं तक एक अहम चीज़ पहुँचना जरूरी है । समय समय पर मासिक चक्र के कारण होने वाली समस्याओं पर बातचीत भी की जायेगी । 

थार सर्वोदय संस्थान का मी टाइम कैम्पेन शुरू

कोई टिप्पणी नहीं