जयपुर । ग्लोबल ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ ) के पद पर एडवोकेट कमलेश शर्मा को नियुक्त किया है।
एडवोकेट कमलेश शर्मा कई वर्षो से सर्व ब्राह्मण महासभा के सभी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व समाज हित भूमिका निभाते रहे है। आरक्षण आंदोलन में भी एडवोकेट कमलेश शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई व सर्व ब्राह्मण महासभा के संघर्ष को परिणाम तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान दिया।
पं. सुरेश मिश्रा ने एडवोकेट कमलेश शर्मा को नियुक्ति देने के साथ ही शीघ्र ही संपूर्ण राजस्थान से विधि प्रकोष्ठ नई टीम बनाकर कार्यकारिणी बनाने का ज़िम्मा भी सौंपा है। सभी जिलों में जिलाध्यक्षों व तहसील स्तर पर नई व उर्जावान कार्यकारिणी बनाकर संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं