दिनांक 29 जनवरी - अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई के निर्देशानुसार 28 जनवरी को अखिल भारतीय स्तर पर हुई जूम मीटिंग में किसानों का समर्थन करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि भारत माता के लाडले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को सेवा दल के सभी साथी अपने- अपने जिला मुख्यालय पर 1 दिन का उपवास रखेंगे व किसानों के समर्थन में अपने हाथ पर हरी पट्टी बांधकर मौन करेंगे, इस हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री हेम सिंह शेखावत ने अपनी ओर से निर्देश जारी किए हैं जो निम्न प्रकार से हैं -
प्रिय साथियों
दिनांक 28 जनवरी को कांग्रेस सेवा दल की राष्ट्रीय विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि 30 जनवरी 2021 के दिन गांधी जी की विचारधारा के अनुरूप जनता के अधिकार को ध्यान में रखते हुए किसानों के समर्थन में एक दिवसीय उपवास रखने का निर्णय लिया गया है,
उपवास में उपस्थित सभी साथी अपने हाथ में हरे रंग की पट्टी बांधकर किसानों का समर्थन करेंगे,
आदरणीय साथियों आप से निवेदन है कि सभी जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ अपने अपने जिला मुख्यालय पर प्रातः 11:00 बजे उपस्थित होकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि देंगे व किसानों का समर्थन करेंगे !

कोई टिप्पणी नहीं