Halaman

    Social Items

जयपुर। परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को राजस्थान के मुख्यमंत्री अषोक गहलोत से सबक लेकर देश की जनता के हित में पेट्रोल-डीजल से एक्साईड डयूटी कम करके पेट्रोल-डीजल की महंगाई से देश की जनता को निजात दिलानी चाहिये।

खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान में जन कल्याण के कामों को लेकर जनहित में फ्री दवा व जांच, बुजुर्ग विकलांग विधवा पेंशन, गरीबों को फ्री गेंहू, कोरोना का फ्री ईलाज जैसी जन कल्याणकारी योजनाऐं चल रही है। राज्य सरकार केन्द्र के मुकाबले आर्थिक स्थिति में बहुत कमजोर है फिर भी जनहित में पेट्रोल-डीजल की बढ़े लगभग 3 रूपये कम करके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिस तरह कोरोना संकट में अच्छे काम के लिये राजस्थान को पहला स्थान दिलाया, उसी तरह पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करके लगभग 3 रूपये की कमी करके जनहित में बडा फैसला लिया है। पेट्रोल-डीजल की दरें, केन्द्र की मोदी सरकार ने 103 प्रतिशत एक्साईज डयूटी बढ़ाकर, तब महंगी कर दी जब पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो रहा है। बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका में भी भारत से सस्ता पेट्रोल- डीजल बिक रहा है लेकिन घमण्ड में चूर मोदी सरकार जनता की परेशानियों, दुःख-दर्द को दरकिनार करके देश की जनता के साथ धोखा कर रही है। यदि मोदी सरकार चुनाव के समय दिये गये अपने नारे अब और नहीं पेट्रोल-डीजल की मार-अबकी बार मोदी सरकार को निभाये तो पेट्रोल-डीजल केन्द्र सरकार 30 रूपये सस्ता कर सकती है। मनमोहन सिंह जी के समय पर अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल महंगा था, लेकिन भारत में सस्ता बिक रहा था। आज तो क्रूड ऑयल बहुत सस्ता है इसके बावजूद मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल महंगा कर रखा है। प्रदेश के भाजपा नेताओं को और देश के भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी जी से मांग करनी चाहिये कि वो जनता के दर्द को देखते हुये गहलोत सरकार से सबक लेकर पेट्रोल-डीजल सस्ता करे।

मुख्यमंत्री गहलोत से सबक लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक्साईज डयूटी कम कर पेट्रोल-डीजल सस्ता करे- खाचरियावास

कोई टिप्पणी नहीं