Halaman

    Social Items

जनजातीय कार्य मंत्रालय और गोवा सरकार कल संयुक्त रूप से प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रमशक्ति डिजिटल डेटा सॉल्यूशन और ट्राइबल माइग्रेंट सेल की शुरुआत करेंगे

 देश और प्रदेश के स्तर पर प्रवासी श्रमिकों के लिए कार्यक्रमों के निर्बाध निर्माण में प्रभावी रूप से मदद करने वाली पहल के तहत, जनजातीय कार्य मंत्रालय (एमओटीए) कल गोवा में श्रमशक्ति, राष्ट्रीय स्तर पर प्रवासन में मददगार पोर्टल और श्रम-साथी, प्रवासी श्रमिकों के लिए ट्रेनिंग मैन्युअल शुरू करने जा रहा है।

विभिन्न राज्यों से गोवा में आए लगभग 4 लाख प्रवासी श्रमिकों को सुविधा देने और सहायता करने के लिए, गोवा के मुख्यमंत्री गोवा में एक समर्पित ट्राइबल माइग्रेंट सेल (जनजातीय प्रवासी प्रकोष्ठ) का उद्घाटन करेंगे। जनजातीय कार्य मंत्रालय ने गोवा में जनजातीय शोध संस्थान, जनजातीय संग्रहालय, वन धन केंद्र और जनजातीय महोत्सव को भी मंजूरी दी है।

*****

एमजी/एएम/आरकेएस/एमओटीए(1)/21.01.2021

कोई टिप्पणी नहीं