वेस्टर्न इंडिया फिल्म एन्ड टी वी.प्रोड्युसर एसोसिएशन की कार्यकारी कमिटी और सदस्य उत्तर प्रदेश में भारत के सबसे बड़े ‘फिल्म सिटी’ की स्थापना की योजना के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हैं।
उन्होंने कहा की हम इस खबर को सुनकर बहुत खुश हैं, क्योंकि भारत के फिल्म उद्योग जगत में हमारे 50% सदस्य भोजपुरी फिल्म निर्माता हैं और यह फिल्म सिटी हमारे सदस्यों के लिए अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए बहुत उपयोगी होगी । फिल्म निर्माता सदस्यों के कल्याण की देखभाल के लिए 1960 में स्थापित वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन जिसका प्रधान कार्यालय मुंबई में है, आज भारत की सबसे बड़ी फिल्म निर्माता संघटन है । हमारे एसोसिएशन से जुड़े निर्माता ज्यादातर छोटे बजट और क्षेत्रीय फिल्म निर्माता हैं । ‘वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन’ भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माता बॉडी है, और हमारे सदस्यों द्वारा सबसे अधिक फिल्म्स का निर्माण किया जाता है । पिछले साल हमारे सदस्यों की 254 फिल्मे सेंसर की गई । पिछले बीस वर्षों से लखनऊ में हमारा एकमात्र एसोसिएशन का कार्यालय है । हम बहुत अधिक आशावादी हैं कि श्री योगी आदित्यनाथ के गतिशील नेतृत्व में यह फिल्म सिटी जल्द ही बन रही है जो उत्तर प्रदेश के हजारों बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं