जयपुर| रिफ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित और फेडरेशन ऑफ़ फिल्म सोसाइटीज़ ऑफ़ इंडिया ( नॉर्थ रीजन ) द्वारा मान्यता प्राप्त राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) का सातवां संस्करण 20 से 24 मार्च 2021 को एंटरटेनमेंट पैराडाइस (ईपी) मिराज सिनेमाज़ , जयपुर और मिराज बॉयोस्कोप सिनेमाज़ , शास्त्री नगर जोधपुर में एक हाइब्रिड प्रारूप में सिनेमा में संगीत थीम पर आयोजित किया जाएगा और राजस्थान स्थापना दिवस का जश्न भी मनाएगा|
राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ ) के संस्थापक , निर्देशक और सीईओ, श्री सोमेंद्र हर्ष ने बताया की " इस वर्ष राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के सातवे संस्करण में मिराज सिनेमाज़ मल्टीप्लेक्स पार्टनर के रूप में इस फेस्टिवल के साथ जुड़ा है। COVID-19 के कारण मल्टीप्लेक्स उद्योग के लिए वर्ष 2020 कठिन दौर रहा। लेकिन अब स्थिति बेहतर होते देख दर्शक अब सिनेमा हॉल वापस जाने के लिए उत्सुक हैं और यह एसोसिएशन लोगों को सिनेमा हॉल में आने के लिए आमंत्रित करने की दिशा में एक शानदार कदम होगा, जो उन्हें सभी सुरक्षा के बारे में सुनिश्चित करेगा" सातवे राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य उद्धघाटन समारोह 20 मार्च को जयपुर में जवाहर सर्कल के पास स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइस (ईपी) मिराज सिनेमाज़ में आयोजन होगा। इसके पश्चात आगे के चार दिन मे फिल्म स्क्रीनिंग, ओपन फोरम , वर्कशॉप और टॉक शो का आयोजन 21 से 24 मार्च 2021 के बीच जोधपुर में शास्त्री नगर स्थित मिराज बॉयोस्कोप सिनेमाज़ में होगा।
राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) के इस सातवे संस्करण मे शार्ट , डाक्यूमेंट्री , एनीमेशन , फीचर , रीजनल , राजस्थानी फिल्म एवं म्यूजिक एल्बम , फ़ेस्टिवल की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट रिफ जयपुर डॉट ओआरजी पर जा कर सबमिट की जा सकती है और फ़िल्मफ्रीवे द्वारा भी की जा सकती है। फ़िल्म सबमिट करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2021 है।


कोई टिप्पणी नहीं