जयपुर। राजस्थान पोलो क्लब में आयोजित कोग्निवेरा पोलो कप के रोमांचक मुकाबले में जयपुर टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वी पोलो टीम को 5–2 के अंतर से पराजित किया। मैच के दौरान तेज़ रफ्तार खेल और जबरदस्त तालमेल ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
कार्यक्रम की शोभा उस समय और बढ़ गई जब प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल हुईं। बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंचे, जिनके साथ शिल्पा शेट्टी ने भी पूरे उत्साह के साथ मैच का आनंद लिया।
मैच के अंपायर जेसन डिक्सन और हावर्ड स्मिथ रहे, जबकि रेफरी की भूमिका मैनुअल फ़र्नांडीज़ ल्लोरेंते ने निभाई।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जयपुर स्टेबल्स की पोलो पोनी ‘जारमुन’ को बेस्ट प्लेइंग पोनी का खिताब दिया गया। वहीं अपने शानदार खेल के लिए महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर घोषित किया गया।
x
.jpeg)


कोई टिप्पणी नहीं