Halaman

    Social Items

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित अपने निवास पर राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में निर्मित विशेष गीत “म्हारो प्यारो राजस्थान” के पोस्टर का भव्य विमोचन किया। यह गीत प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, महान परंपराओं और गौरवशाली पहचान को समर्पित है।
जनहितों के प्रति पूर्णतः समर्पित एवं 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को धरातल पर उतारने में जुटे मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल पर, इस बार प्रदेश के स्थापना दिवस को भारतीय परंपरा की तिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अनुसार मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस सांस्कृतिक विजन और गौरवमयी निर्णय की सराहना करते हुए ही इस गीत का निर्माण किया गया है, जिसमें राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपराओं और प्रदेश के प्रति स्वाभिमान की भावना को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का प्रयास है।
इस अवसर पर गीत के प्रोड्यूसर महावीर कुमार सोनी एवं क्रिएटिव डायरेक्टर मिताली सोनी उपस्थित रहे। ज्योतिर्विद, फिल्ममेकर एवं लेखक महावीर कुमार सोनी ने प्रदेश में पहली बार राजस्थान दिवस का आयोजन देश की वास्तविक परंपरा की तिथि चैत्र शुक्ला एकम को किए जाने को मुख्यमंत्री का एक अद्भुत एवं दूरदर्शी निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल राजस्थान की सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने वाला मुख्यमंत्री जी का अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर सोनी ने मुख्यमंत्री का चुनरी ओढ़ाकर सम्मान एवं अभिनंदन किया। विमोचन के दौरान महावीर कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री को अपने पूर्व में निर्मित विभिन्न शॉर्ट फिल्म्स, देशभक्ति गीत ‘गर्व मेरा भारत’ तथा राजस्थान के पर्यटन एवं गौरव को दर्शाते गीत ‘घूमो राजस्थान’ की जानकारी भी दी। साथ ही अपनी पुस्तक “महान वीरांगना अबक्का रानी” की प्रति भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने बड़ी आत्मीयता एवं स्नेह के साथ गीत एवं किए गए प्रयासों को सुना और सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘म्हारो प्यारो राजस्थान’ गीत के पोस्टर का किया विमोचन

कोई टिप्पणी नहीं