जयपुर। बुधवार को संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा श्याम नगर स्थित ओबीसी मुख्यालय पर पुष्पांजलि समारोह एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ओबीसी कांग्रेस राजस्थान के चेयरमैन श्री हरसहाय यादव जी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने विचार व्यक्त किए, उन्होंने कहा की सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण में डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान हमेशा याद किया जाएगा, आज हमारा संविधान इतना मजबूत है कि वर्तमान सरकार लाख प्रयास करने पर भी इसे कमजोर नहीं कर पा रही है।
इस अवसर पर संगठन महासचिव सागर मवार ने भारत के महान संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमे हमारे संविधान की रक्षा करनी होगी और राष्ट्रीयहित को सर्वोपरि रखकर चलना होगा, आज हम युवाओं को एकजुट होकर राष्ट्र स्तर पर आंदोलन करना होगा और संकल्प लेना है कि जब तक इस अलोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंकने का काम नहीं देते तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय वादी श्री करण सिंह खाचरियावास जी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रोहिताश जांगिड, कृष्ण सोलंकी, नरेंद्र मारवाल, अमरचंद मण्डावरा, सवेरा टांक, महासचिव सरिता चौधरी, भारती कुमावत, अरविंद जायसवाल, अंकलेश जाखड़, रजनी महारवाल, सचिव इजरार ख़ान,जयपुर शहर ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शंकर बाजडोलिया, मंडल अध्यक्ष मनीषा चौधरी, रणजीत भार्गव ने भी अपने विचार रखे और सभी ने संकल लिया।



कोई टिप्पणी नहीं