जयपुर। Cinema of The Year CTA – Indian Cinema Awards ICA 2025 के विजेताओं की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह प्रतिष्ठित सम्मान जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच प्रदर्शित हिंदी फिल्मों में उत्कृष्टता को सम्मानित करता है। यह Jaipur International Film Festival JIFF एवं New Delhi Film Festival NDFF की पहल का प्रथम संस्करण है। इन पुरस्कारों के लिए कोई भौतिक या सांस्कृतिक आयोजन आयोजित नहीं किया जाएगा। नामांकित फिल्मों की घोषणा 08 अप्रैल 2026 को पहले ही की जा चुकी है, जिसे JIFF और NDFF की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
यह अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च स्तर की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए श्रेष्ठ रचनात्मकता, अभिनय, तकनीकी दक्षता और कहानी कहने की कला का एक गैर भौतिक उत्सव है।
प्रमुख विजेता
1. बेस्ट फिल्म-Haq
2. बेस्ट डायरेक्टर-Aditya Dhar (Dhurandhar)
3. बेस्ट एक्टर-Vicky Kaushal (Chhaava)
4. बेस्ट एक्ट्रेस-Yami Gautam (Haq)
5. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-Boman Irani (The Mehta Boys)
6. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस-Seema Biswas (Jolly LLB 3)
7. बेस्ट राइटिंग-Shreedhar Dubey Neeraj Ghaywan और Varun Grover (Homebound)
8. बेस्ट म्यूजिक-Mithoon, Sachet–Parampara, Vishal Mishra, Tanishk Bagchi, Rishabh Kant, Faheem Abdullah & Arslan Nizami (Saiyaara)
9. बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- John Stewart Eduri (Saiyaara)
10. बेस्ट सिनेमैटोग्राफी-Swapnil S Sonawane (Superboys of Malegaon)
11. बेस्ट एडिटिंग-Shivkumar V Panicker (Dhurandhar)
12. बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स-Rojo Studio (120 Bahadur)
13. बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन-Sheetal Sharma (Chhaava)
14. बेस्ट एक्शन-Parvez Shaikh & Todor Lazarov (Chhaava)
15. बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग-Saiyaara (Composed by Tanishk Bagchi, Faheem Abdullah & Arslan Nizami)
16. बेस्ट OTT फिल्म-The Mehta Boys
17. बेस्ट एनीमेशन फिल्म-Mahavatar Narsimha
18. बेस्ट प्रोड्यूसर अवॉर्ड-Haq एवं Mahavatar Narsimha
फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज ने कहा कि Cinema of The Year CTA - Indian Cinema Awards ICA 2025 के माध्यम से हम भारतीय हिंदी सिनेमा की उस उत्कृष्टता को सामने ला रहे हैं, जो न केवल मनोरंजन करती है बल्कि समाज, विचार और भावनाओं को भी नई दिशा देती है। ICA 2025 के विजेता भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के स्वर्णिम भविष्य का प्रतीक हैं।
स्पोक्सपर्सन नितिन शर्माने कहा कि यह अवॉर्ड्स पारदर्शिता, गुणवत्ता और सिनेमा के प्रति समर्पण का परिणाम हैं। ICA 2025 यह सिद्ध करता है कि भारतीय सिनेमा वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।
Cinema of The Year CTA – Indian Cinema Awards ICA 2025 यह स्थापित करता है कि भारतीय सिनेमा रचनात्मकता, नवाचार और उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। JIFF एवं NDFF द्वारा यह पहल आने वाले वर्षों में सिनेमा के उच्चतम मानकों को और सुदृढ़ करेगी।




कोई टिप्पणी नहीं