Halaman

    Social Items

जयपुर। जागृति आर्ट सोसाइटी जयपुर राजस्थान की ओर से संचालित शैक्षणिक संस्थानों में आदर्श ज्ञान पब्लिक स्कूल जयपुर में एक प्रेरणादायक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के प्रिंसिपल सहित शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
सोसाइटी की ओर से पूर्व में घोषणा की गई थी की मेधावी छात्र-छात्राओं को आदर्श गौरव सम्मान के रूप में 5100 नगद एवं स्मृति चिन्ह सोसाइटी की ओर से दिया गया।
साथ ही उत्कर्ष परिणाम के लिए संस्था के प्रिंसिपल को भी एप्पल कंपनी का लैपटॉप 1,11000 की राशि का एवं शिक्षकों को अपने विषय में सत प्रतिशत अंक आने पर स्मृति चिन्ह दुशाला भेट सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक अविनाश शर्मा ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था के प्रिंसिपल को साफा पहनाकर लैपटॉप भेंट किया।
विद्यालय के स्टाफ एवं उपस्थित अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास से ही प्राप्त होती है।
 ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक समर्पित बनाते हैं।
अंत में प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

मेधावी छात्र-छात्राओं को आदर्श गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया

कोई टिप्पणी नहीं