होटल मैरियट, जयपुर में हुए इस समारोह में मंज़ूर अली कुरैशी की फिल्म जगत में दिए गए योगदान के लिए उन्हें विशेष अभिनंदन पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीणा केशत के ऑनर के. सी. मालू, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सुप्रसिद्ध निर्माता एन. के. मित्तल,vijaya laxmi लखविंद्र सिंह, रियाज़ फारूकी, भूपेन्द्र सिंह राणा, इमरान पठान, राजेन्द्र गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा, राज जांगिड़, उग्रसेन तंवर, गणेश साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मंज़ूर अली कुरैशी 'समोलिया सेठ', 'म्हारो राम रहीम', 'म्हारो गोविंद म्हारो श्याम', 'जैकपॉट किस्मत' जैसी सुपरहिट राजस्थानी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक हैं। साथ ही वे हॉलीवुड फिल्म की डबिंग भी कर रहे हैं, जिससे राजस्थान की आवाज़ अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजेगी।
कार्यक्रम की आयोजक फिल्म एक्ट्रेस सोनम गुजरी और श्रवण सागर ने मंज़ूर अली कुरैशी सहित सभी अतिथियों का तिलक-दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
सम्मान मिलने पर मंज़ूर अली कुरैशी ने कहा, "राजस्थान की मिट्टी और यहां की कला को दुनिया तक पहुंचाना ही मेरा सपना है। आप सभी का प्यार और आशीर्वाद बना रहे।"

कोई टिप्पणी नहीं