जयपुर। जयपुर कलेक्ट्रट, जिला एवं सैशन न्यायालय परिसर तथा राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर बैंच में आज प्रात: 11 बजे से जयपुर ग्रामीण की कांगे्रस प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पूनियां ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव व विधि विभाग के अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा के नेतृत्व अधिवक्ताओं से सघन जनसम्पर्क किया। शर्मा ने बताया कि जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल पहुँचने पर प्रदेशाध्यक्ष श्री सुशील शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने श्रीमती कृष्णा पूनियां का मालाएं एवं बुके भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को शॉल ओढ़ा व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा जयपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश कर्नल ने साड़ी ओढ़ा व गुलदस्ता भेंट कर श्रीमती पूनियां का अभिनन्दन किया और उनकी जीत के लिए शुभकामनाएं दी।
शर्मा ने बताया कि दोपहर 01 बजे कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पूनियां ने राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ जनसम्पर्क किया, जहाँ राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनिल उपमन व महासचिव श्रीमती संगीता शर्मा ने उनका शॉल ओढ़ा तथा बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया और जीत की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं से जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश पदाधिकारी श्री राघवेन्द्र पारीक, श्री गुलाम निजामुद्दीन, श्री मातादीन शर्मा, श्री गणेश पडिहार, श्री शेरसिंह महला, श्री प्रदीप कलवानियां, श्री अशोक मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्री प्रेमचन्द देवन्दा, श्री एम. एफ. बेग तथा राजस्थान सरकार के पूर्व महाधिवक्ता श्री गिरधारी सिंह बाफना सहित अनेक पदाधिकारी साथ रहे। शर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पूनियां के स्वागत तथा अभिनन्दन हेतु अधिवक्ताओं में भारी जोश एवं उत्साह देखने को मिला। श्रीमती पूनियां ने अधिवक्ताओं से जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को जीताने की अपील करते हुए सभी अधिवक्ताओं को धन्यवाद दिया।



कोई टिप्पणी नहीं