Halaman

    Social Items

राम मंदिर नहीं बनाने के लिये देष की जनता से माफी मांगे भाजपा-खाचरियावास
जयपुर । राजस्थान प्रदेष कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं परिवहन व सैनिक कल्याण मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा का कोई भी लोकसभा प्रत्याषी जनता के बीच मंे अपने किये हुये एक भी काम नहीं गिना रहा है, ना ही भाजपा के प्रत्याषी केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा इन पांच वर्षों में किये गये कामों की कोई चर्चा कर रहे हैं क्योंकि भाजपा प्रत्याषियों के पास अपनी और केन्द्र सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। उपलब्धि जीरों होने के कारण भाजपा के लोकसभा प्रत्याषी जनता के बीच में इधर-उधर की बातें करते हैं लेकिन एक भी मुददों ओैर वादों पर बात नहीं करते।
खाचरियावास ने कहा कि भाजपा नेताओं के मंुह से राम और राम मंदिर का नाम अब सुनाई नहीं देता क्योंकि पिछले कई चुनावों से राम मंदिर बनाने का झांसा दे रही भाजपा नेताजी अब राम मंदिर बनाने के मुददे पर यह नहीं बता रही कि राम मंदिर क्यों नहीं बना? उन्हें यह बताना चाहिये कि पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार पांच वर्ष में राम मंदिर क्यों नहीं बना पाई? धारा 370 क्यों नहीं हटाई? पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं किया? गैस महंगी कैसे हो गई? महंगाई रोकने के लिये कोई कदम क्यों नहीं उठाये? दो करोड़ नौजवानों को रोजगार क्यों नहीं दिया? जन-धन खाते पूरी तरह से बंद हो गये, गरीबों के जन-धन खाते में एक भी रूपया क्यों नहीं डाला गया? स्मार्ट सिटी और आदर्ष ग्राम का क्या हुआ? नोटबंदी के क्या परिणाम आये? नोटबंदी करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी बिल्कुल नहीं बोलते, सिर्फ मुददों को घुमाफिरा कर वोट लेने की कोषिष में लगे हुये हैं।
खाचरियावास ने कहा कि भाजपा की हालत इतनी खराब हो गई है कि वो क्षेत्रीय पार्टीयों से समझौता करके टिकट छोड रही है। भाजपा को राजस्थान में भारी नुकसान होने वाला है, क्योंकि किसान, व्यापारी, मजदूर, विद्यार्थी सब भाजपा सरकार के बीते वादों का जबाव चाहते हैं। भाजपा नेताओं के पास जनता के सवालों का कोई जबाव नहीं है इसलिये वे इधर-उधर की बातें करके वोट लेने की कोषिष में लगे हैं।
खाचरियावास ने कहा कि भाजपा नेता पूरे प्रदेष में कई जगह हिन्दू-मुसलमान-सिक्ख-इसाई को लडाकर दंगे फैलाने की कोषिष कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनके मंसूबों में कामयाबी नहीं मिलेगी, क्योंकि जनता भाजपा के हर षडयंत्र और चालबाजी को समझ गई है। इसलिये भाजपा के खिलाफ वोट करके सभी 25 सीटें कांग्रेस को जीताने के लिये जनता अपना समर्थन दे रही है।

मुददो और काम पर बात करने की बजाय फालतू की बातें कर रहे हैं भाजपा नेता-खाचरियावास

कोई टिप्पणी नहीं