Halaman

    Social Items

उदयपुर। परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने आज गैस सिलेण्डर की केन्द्र सरकार द्वारा कीमतें बढ़ाये जाने के विरोध में महिला कांग्रेस के साथ चेतक सर्किल पर सम्बोधन करते हुये कहा कि गैस सिलेण्डर के दाम 800 रूपये को पार कर गये। उदयपुर में गैस सिलेण्डर 825 रूपये में मिलेगा, बाकी जगह कहीं पर 805 रूपये, कहीं 810 रू. इस तरह से केन्द्र की मोदी सरकार ने लगातार पेट्रोल-डीजल के साथ गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाकर चोर दरवाजे से गैस सिलेण्डर की सबसीडी खत्म कर दी। आजादी के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल और गैस ने महंगाई के सारे रिकार्ड तोड़ दिये। गैस सिलेण्डर की महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने चूल्हे पर रोटी पकाकर गैस सिलेण्डर की महंगाई का विरोध करते हुये कहा कि अब सिलेण्डर खरीदना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बूते के बाहर हो गया।

खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान के बजट से मुख्यमंत्री गहलोत ने यह साबित कर दिया कि इनका वीजन मोदी सरकार से बडा है। 56 इंच के सीने पर मुख्यमंत्री गहलोत का 60 इंच के सीने का वीजन पूरे देष में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक रूपये का भी टैक्स लगाये बिना जो बजट दिया है, उसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता।

खाचरियावास ने कहा कि विपक्ष के नेता कटारिया को यह समझ लेना चाहिये कि रिलायंस और एस्सार के पेट्रोल पम्पों को बचाने के लिये लगातार एक्साईज डयूटी बढ़ाकर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा कर रहे हैं। केन्द्र राज्य के पैसे देता नहीं है, पेट्रोल-डीजल और मध्य प्रदेष में जहां भाजपा की सरकार है, वहां राजस्थान से ज्यादा रेत है वहां पेट्रोल-डीजल यहां से भी ज्यादा महंगे है। कटारिया जी को मोदी जी को जाकर कहना चाहिये वो पेट्रोल-डीजल और गैस को सस्ता कर जनता की सुनवाई करें।

गैस सिलेण्डर से सबसीडी खत्म करके पेट्रोल-डीजल को महंगाकर जनता के साथ धोखा कर रही है मोदी सरकार - खाचरियावास

कोई टिप्पणी नहीं