जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं आमेर विधायक डाॅ. सतीश पूनियां द्वारा शुरू की गई नवीन पहल ‘‘मोदी क्लिनिक’’ निःशुल्क चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श शिविर के तहत 28 फरवरी को आमेर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, रोजदा में रविवार प्रातः 10.00 से 2.00 बजे तक निःशुल्क चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निःशुल्क दवाएं, महिलाओं को नजर के चश्मे व सैनेटरी पैड का वितरण किया जायेगा।
शिविर के दौरान डाॅ. पूनियां कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। उल्लेखनीय है कि डाॅ. पूनियां द्वारा 31 जनवरी, 2021 को ‘‘मोदी क्लिनिक’’ निःशुल्क चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श शिविर की शुरूआत आमेर शहर से की गई थी।
‘‘मोदी क्लिनिक’’ निःशुल्क चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श शिविर का अब हर महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के साथ उस दिन आमेर विधानसभा क्षेत्र की किसी न किसी ग्राम पंचायत में आयोजन होगा। इसके अलावा प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श शिविरों का आयोजन करने का डाॅ. पूनियां का लक्ष्य है।
उल्लेखनीय है कि डाॅ. पूनियां ने 24 अक्टूबर 2020 को अपने 56वें जन्मदिवस एवं नवरात्रि पर्व पर महिलाओं एवं बेटियों के मान-सम्मान, शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, उद्योग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों हेतु भाजपा प्रदेश कार्यालय में नौ संकल्प लिये थे। उन्हीं संकल्पों को पूरा करने के प्रति प्रतिबद्ध डाॅ. पूनियां ने आमेर से ‘‘मोदी क्लिनिक’’ निःशुल्क चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन कर इसकी शुरूआत की है।

कोई टिप्पणी नहीं