जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान एवं प्रदेश पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय के गेट पर राजस्थानी पारम्परिक तरीके से हाथियांे से फूल बरसाकर, आतिशबाजी एवं ढ़ोल-नंगाड़ों के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं एवं महिलाओं ने शिरकत की।
खान ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि 70 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यक समाज के लोगों के साथ अन्याय किया है और हमेशा अपना वोट बैंक समझा। आज की इस अल्पसंख्यक समाज की बड़ी उपस्थिति मंे ये साबित कर दिया कि अब अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस के बहकावे में आने वाला नहीं है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मोदी सरकार की नीतियों पर विश्वास करता है और उनके लिए मोदी सरकार द्वारा स्काॅलरशिप सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का इतनी तादाद में आना यह जाहिर करता है कि यह तो आगाज है अंजाम और भी शानदार होगा।
मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘वोट हमारा-राज तुम्हारा नहीं चलेगा।’’ गहलोत सरकार की अल्पसंख्यक जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय आगामी चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विशिष्ट अतिथियों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, जितेन्द्र गोठवाल, अजमेर दरगाह कमेटी चैयरमैन अमीन पठान, पूर्व मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. मजीद मलिक कमाण्डों, फिरोज खान, मुमताज भाटी, पूर्व मदरसा बोर्ड चैयरमेन हिदायत खाँ धोलियां, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग चैयरमैन जसबीर सिंह, पूर्व वक्फ बोर्ड चैयरमैन अबू बकर नकवी, मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. तसलीम बानो, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रेस्मां हुसैन, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती और इकराम रशीद कुरैशी ने किया।
इस अवसर पर मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान अहमद कुरैशी, डाॅ. मुश्ताक अहमद, जमरदीन तेली, रमजान अली चैपदार, फरीदुदीन शेख, जीवण खाँ, मुंसिफ अली, प्रदेश मंत्री मोहम्मद रमजान अब्बासी, अयूब खान, सिकंदर बक्स, शहजाद खान, आसिफ अली नकवी, हुसैन पठान, आसिफ खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष अकरम कुरैशी, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष आलम शौकीन, कार्यालय मंत्री उस्मान चैहान, सह-कार्यालय मंत्री गुलजार कुरैशी, मीडिया प्रभारी महबूब कुरैशी, मुराद अली शेख, विकार अहमद, कासम अली राठौड़, प्रदेश आई.टी. प्रमुख हाकम खान पठान, आई.टी. सह-प्रमुख मोहम्मद इरशाद हसनपुरा, आई.टी. जयपुर सम्भाग प्रभारी जावेद किरडोली, जोधपुर सम्भाग प्रभारी मुन्ना मकरानी, उदयपुर सम्भाग प्रभारी मोहम्मद सलीम, भरतपुर सम्भाग प्रभारी याकूब खान सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं