जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं आमेर विधायक डाॅ. सतीश पूनियां द्वारा शुरू की गई नवीन पहल ‘‘मोदी क्लिनिक’’ निःशुल्क चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श शिविर के तहत आज आमेर विधानसभा क्षेत्र के रोजदा में निःशुल्क चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें निःशुल्क दवाएं, महिलाओं को नजर के चश्मे व सैनेटरी पैड का वितरण किया गया।
‘मोदी क्लिनिक’’ निःशुल्क चिकित्सा शिविर में आरोग्य फाउण्डेशन आॅफ इण्डिया की एकल योजना की वैन के माध्यम से आँखों की निःशुल्क जाँचें की गई और आवश्यकता अनुसार लोगों को उनके घर तक चश्मे पहुँचाये जायेंगे। डाॅ. पूनियां का लक्ष्य है कि आमेर विधानसभा क्षेत्र के अलावा आने वाले समय में राजस्थान के अनेक हिस्सों में चाहे वो आदिवासी क्षेत्र हांे, चाहे मरूस्थल क्षेत्र हों, इन सब जगह धीरे-धीरे ऐसी चिकित्सा शिविरों का विस्तार करेंगे।
शिविर के दौरान डाॅ. पूनियां कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम को सुना। उल्लेखनीय है कि डाॅ. पूनियां द्वारा 31 जनवरी, 2021 को ‘‘मोदी क्लिनिक’’ निःशुल्क चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श शिविर की शुरूआत आमेर शहर से की गई थी।
‘‘मोदी क्लिनिक’’ निःशुल्क चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श शिविर का अब हर महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के साथ आमेर विधानसभा क्षेत्र की किसी न किसी ग्राम पंचायत में आयोजन होगा। इसके अलावा प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श शिविरों का आयोजन करने का डाॅ. पूनियां का लक्ष्य है।



कोई टिप्पणी नहीं