बैठक को ओबीसी प्रभारी मनीष यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी के हक की लड़ाई राहुल गांधी जी लड़ रहे हैं। हमें उनके हाथ मजबूत करने के लिए संगठित होना पड़ेगा।
बैठक को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री ललित कुमार तुनवाल ने कहा कि आप लोगों को महत्व देने के लिए ओबीसी के जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों को भी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठकों में बुलाने के आदेश दे दिए हैं।
ओबीसी के राष्ट्रीय नेता एवं ओबीसी विभाग एडवाइजरी काउंसलिंग के सदस्य राजेन्द्र सेन ने कहा की जिसकी जितनी संख्या उतनी उसकी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम हमारे नेता राहुल गांधी कर रहे हैं। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन सागर मावर ने किया।इस बैठक में पीसीसी महासचिव ताराचंद, जोधपुर संभाग अध्यक्ष मोती बाबा सांखला, जयपुर अनुभव चंदेल, बीकानेर अमित कदासरा, भरतपुर अजय सिंह महुआ, प्रदेश उपाध्यक्ष हरि शंकर जांगिड़, प्रदेश सचिव डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, प्रदेश सचिव सुमन चौधरी, टोंक जिलाध्यक्ष पंकज यादव सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं संभाग अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष मौजूद थे।


.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं