सिटी बाजार, सी-स्कीम जयपुर में आयोजित क्वीन फॉर ए डे कार्यक्रम उत्साह, मनोरंजन और महिलाओं के आत्मविश्वास का शानदार उत्सव बनकर उभरा। कार्यक्रम का आयोजन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, ड्रीम अचीवर्स की फाउंडर प्रेसिडेंट एवं ब्यूटी एंड वेलनेस कोच मीनाक्षी जैन द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 150 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी का स्वागत रेनू कुशवाह व संगीता खंडेलवाल ने टीका लगाकर और एंट्री गिफ्ट देकर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति गोयल उपस्थित रहीं, वहीं राज मीडिया टाइम्स से नवल किशोर शर्मा जी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान तंबोला, गेम्स एक्टिविटीज, लाइव सिंगिंग, शॉप एंड विन, फ्री नेल आर्ट एवं टैटू डिज़ाइनिंग जैसी आकर्षक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने रैम्प वॉक में पूरे आत्मविश्वास और ग्लैमर के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रैम्प वॉक में "क्वीन ऑफ थे डे" का खिताब सुप्रिया गुप्ता, “कॉन्फिडेंट क्वीन ” का खिताब दीपिका गुम्बर एवं “रैंपवॉक क्वीन ” का खिताब मोहिनी आर. भारती ने अपने नाम किया। तीनों विजेताओं को क्राउन, सैश एवं हैव हेवन रिसॉर्ट की ओर से वन नाइट स्टे वाउचर प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कॉन्सोलेशन प्राइज परवीन हीरा एवं सुनीता शर्मा को दिया गया। कार्यक्रम में आयोजित मेगा लकी ड्रॉ की विजेता प्रिया पाटनी रहीं, जिन्हें आकर्षक उपहार प्रदान किया गया।
सिटी बाजार की और से सभी को शॉपिंगवपर आकर्षक उपहार भी दिए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ड्रीम अचीवर्स का विशेष सहयोग रहा। वहीं फोटोग्राफर दिनेश कुमावत एवं कमल राठौड़ ने अपने कैमरे में कार्यक्रम की सुनहरी यादों को खूबसूरती से कैद किया। पूरे आयोजन ने महिलाओं को सम्मान, आत्मविश्वास और खुशी के साथ “क्वीन” जैसा विशेष अनुभव कराया।
.jpeg)



कोई टिप्पणी नहीं