जयपुर। पिंक सिटी के उभरते और स्थापित मॉडल्स को एक बेहतरीन प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से 'करण प्रोडक्शन हाउस' द्वारा आयोजित किए जा रहे एक्सक्लूसिव पोर्टफोलियो शूट का कल जयपुर में भव्य प्री-लॉन्च किया गया। यह विशेष फोटोशूट 'वायु रिकॉर्ड्स' (Vayu Records) के नवीन कुमावत के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जयपुर की कई टॉप मॉडल्स हिस्सा लेकर अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगी।
करण प्रोडक्शन हाउस के सीईओ (CEO) अंकेश माथुर ने प्री-लॉन्च के मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा: अक्सर जयपुर और आस-पास के क्षेत्रों में मॉडल्स को वो इंटरनेशनल स्टैंडर्ड और प्रोफेशनल फोटोशूट नहीं मिल पाता, जिसकी उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए जरूरत होती है। इसी कमी को दूर करने के लिए हमने एक खास प्रोफेशनल स्कीम तैयार की है, जो हमारे शहर के मॉडल्स को एक टॉप-क्लास, हाई-एंड पोर्टफोलियो फोटोशूट प्रदान करेगी।
इंडस्ट्री के दिग्गज संभालेंगे कमान:
फोटोग्राफी डायरेक्शन: 'वायुग रिकॉर्ड्स' के प्रसिद्ध फाउंडर और डायरेक्टर नवीन कुमावत इस पूरे शूट का फोटोग्राफी डायरेक्शन संभाल रहे हैं। नवीन कुमावत लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक एल्बम्स में सक्रिय हैं और अब तक कई ब़ड़े प्रोजेक्ट्स व नामचीन मॉडल्स के बेहतरीन पोर्टफोलियो तैयार कर चुके हैं।
कोरियोग्राफी: इस पूरे पोर्टफोलियो फोटोशूट को खूबसूरत और प्रोफेशनल अंदाज में कोरियोग्राफ करने की जिम्मेदारी मशहूर कोरियोग्राफर राज शर्मा को सौंपी गई है।
इस फोटोशूट के माध्यम से जयपुर के मॉडलिंग टैलेंट को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
प्री-लॉन्च इवेंट के दौरान फैशन और ग्लैमर जगत से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं।


कोई टिप्पणी नहीं