Halaman

    Social Items

जयपुर। ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर (JAS) की ओर से 3 से 5 जुलाई तक सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर (JECC) में JAS-2026 – The Premium B2B Show का आयोजन किया जाएगा। देश के सबसे बड़े बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) ज्वेलरी आयोजनों में शामिल यह प्रदर्शनी जयपुर के रंगीन रत्नों, हीरा-जड़ित आभूषणों और पारंपरिक जड़ाऊ ज्वेलरी की भव्य दुनिया को वैश्विक मंच प्रदान करेगी।

आयोजकों ने बताया की JAS शो देश के सबसे बड़े बिजनेस टू बिजनेस (B2B) ज्वेलरी आयोजनों में से एक है। यह वैश्विक ज्वेलरी व्यापार का एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच है। जहाँ जपपुर के ज्वेलर्स एवं रत्न व्यवसायी अपने आभूषणों के साथ साथ रंगीन रत्नों  का प्रदर्शन करते हैं। वर्ष 2007 से ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित JAS शो लगातार प्रगति कर रहा है। हमारे प्रदर्शकों (Exhibitors) और पूरे भारत से आने वाले व्यापारिक खरीदारों (Trade Buyers) की मांग पर इसे 2021 से B2B स्वरूप दिया गया। यह प्रयोग सफल रहा और प्रदर्शकों को अपने व्यापारिक खरीदारों के साथ बेहतर नेटवर्किंग का अधिक समय प्राप्त हुआ। लगातार B2B प्रारूप में आयोजित होने बाला यह शो का 7 वाँ संस्करण (7th Edition) है। इस वर्ष इस शो को MSME में पंजीकरण (Registered) भी किया गया है।
 
JAS-2026 उद्‌घाटन समारोह
JAS-2026 का उद्‌घाटन 3 जुलाई को सुबह 10 बजे श्री मावजीभाई शामजीभाई पटेल, Co-Founder एवं Managing Director, Kiran Gems Private Limited (जो दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक हीरा निर्माता कंपनियों में से एक है) । उनकी उपस्थिति तथा श्री K.P. Abdul Salam, Vice Chairman & GED, Malabar Group and MR. TAWHID ABDULLAH, Chairman, Dubai Jewellery Group & CEO, Jawhara Jewellery, Dubai, श्री प्रमोद डेरेवाला, Chairman, NGJCI ¼ Guest of Honour) के कर कमलो द्वारा किया जायेगा |
 
Jewellery Eminence Awards- 2026   समारोह के मुख्‍य अतिथि पूर्व केंद्रीय  खेल एवं युवा मामलों और सूचना प्रसारण  मंत्री श्री अनुराग ठाकुर  होंगे।
ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के विजनरी प्रेसिडेंट, सुविक्षात समाजसेवी और अनुभवी लीडर जिनके नेतृत्व में जस- 2026 एक कीर्तिमान रचने जा रहा है। ऐसे विलक्षण प्रतिभा के धनी श्री राजू मंगोड़ीवाला और जस के संयोजक श्री अशोक माहेश्वरी ने बताया कि  जयपुर के इतिहास में पहली बार जेम्स- ज्वेलरी, डायमंड सेक्‍टर में  दुनिया की शीर्ष हस्‍तियां  JAS-2026  और  Jewellery Eminence Awards  समारोह में भाग लेने वाली हैं।
JAS-2026  Life Time अचीवमेंट अवार्ड
ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के द्वारा जस के साथ एक अभिनव पहल भी की जाती है जिसमे जयपुर के जेम्स ज्वेलरी सेक्टर को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहचान देने वाली प्रमुख हस्ती का सम्मान Jewellery Eminence Awards  समारोह के दौरान किया
जाता है |  इस बार JAS-2026  Life Time अचीवमेंट अवार्ड सुप्रसिद्ध उद्योगपति
KGK Group के चेयरमैन श्री नवरतन कोठारी को दिया जायेगा |
JAS-2026: इस बार शो के खास आकर्षण:
यह शो अपनी भव्यता का नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला है। इसमें इस बार 351 बूथों पर रंग-बिरंगे रत्नों और सुंदर रन आभूषणों का अनूठा प्रदर्शन होगा। इनमें 201 बूथ जेमस्टोन और 149 बूथ ज्वेलरी के होंगे एवं कुछ  Allied Section के बूथ भी होंगे | इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 16% अधिक बूथ है |
JAS-2026 में जयपुर के सभी प्रतिष्ठितं ज्वेलर्स और रत्न व्यवसायी अपने बूथ लगा रहे हैं। साथ ही दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, सूरत, बीकानेर और मेरठ जैसे शहरों से भी 26 से अधिक प्रदर्शक इसमें भाग ले रहे हैं। शो में भाग लेने के लिए देशभर के 2000 से अधिक ट्रेड बायर्स ने अपना पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 1000 से अधिक होस्टेड बायर्स भी इसमें शामिल होंगे, जिनके शो के दौरान होटल में ठहरने की व्यवस्था ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा की जाती है। इस बार विभिन्न देशों से एनआरआई को भी ज्वेलर्स इस शो विजिट के लिए आमंत्रित किया गया है।
• श्री के.पी. अब्दुल सलाम दुबई के प्रमुख भारतीय मूल के उद्योगपतियों और वैश्विक ज्वेलरी उद्योग के सम्मानित नामों में से एक हैं। उन्होंने Malabar Gold & Diamonds को एक छोटे व्यवसाय से विश्वस्तरीय ज्वेलरी ब्रांड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे कंपनी के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं और इसके विस्तार, गुणवत्ता तथा ग्राहक विश्वास को मजबूत करने में उनका विशेष योगदान रहा है।
• श्री ताहिद अब्दुल्लाह दुबई के आभूषण उद्योग के प्रमुख और सम्मानित व्यक्तित्वों में से एक हैं। उन्होंने Dubai Jewellery Group के चेयरमैन के रूप में दुबई को वैश्विक ज्वेलरी व्यापार का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में दुबई के ज्वेलरी उद्योग ने गुणवत्ता, पारदर्शिता, नवाचार और ग्राहक विश्वास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
 
•             सईद घानिम अल सुवैदी: चेयरमैन - शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्‍ट्री
सईद घानिम अल सुवैदी शारजाह के प्रमुख उद्योगपति और व्यापारिक नेतृत्वकर्ताओं में गिने जाते हैं। ये शारजाह के व्यापार, रियल एस्टेट और निवेश क्षेत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने शारजाह के व्यावसायिक वातावरण को अधिक आकर्षक और निवेश-अनुकूल बनाने के लिए सरकारी एवं निजी क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया है।
सईद घानिम का मानना है कि आर्थिक विकास तभी संभव है जब सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर कार्य करें। इसी सोच के साथ उन्होंने व्यापारिक समुदाय की समस्याओं को संबंधित सरकारी संस्थाओं तक पहुँचाने और उनके समाधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने सामुदायिक सहयोग और टीकाकरण अभियानों का समर्थन करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।
दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रुप(DJG ) और  ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर(JAS) के बीच MOU:
JAS - 2026  की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है - 'दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रुप(DJG ) और  ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर(JAS) के बीच MOU '
यह  MOU दुबई और जयपुर   दोनों के लिए नए अवसरों का द्वार साबित होगा।  यह भारत और संयुक्त अरब अमीरात के आभूषण उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी। दोनों संस्थाओं की अपनी-अपनी विशेषताएँ हैं। जहाँ दुबई विश्व के सबसे बड़े सोना एवं आभूषण व्यापार केंद्रों में से एक है, वहीं जयपुर रंगीन रत्नों, हीरा-जड़ित आभूषणों और कुशल कारीगरी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है।
 
- इस  MOU   के माध्यम से जयपुर के ज्वैलर्स को दुबई के विशाल वैश्विक बाजार तक आसान पहुँच मिल सकेगी। इससे उनके निर्यात में वृद्धि होगी और नए अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे। दूसरी ओर, दुबई के व्यापारियों को जयपुर के उत्कृष्ट रत्न, पारंपरिक हस्तकला और उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध हो सकेंगे।
- यह साझेदारी दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग, डिज़ाइन नवाचार, कौशल विकास और नई विनिर्माण तकनीकों के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देगी। संयुक्त व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों, खरीदार-विक्रेता बैठकों, प्रदर्शनियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन से उद्योग को नई दिशा मिलेगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा छोटे और मध्यम स्तर के ज्वैलरी उद्योग को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
- इस  MOU  से  Quality standards, certification, transparency and sustainable trade  को बढ़ावा मिलेगा, जिससे दोनों क्षेत्रों के आभूषणों की वैश्विक विश्वसनीयता और मजबूत होगी। यह सहयोग निवेश को आकर्षित करने, व्यापारिक विश्वास बढ़ाने और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।
कुल मिलाकर, दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रुप और जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के बीच होने वाला एमओयू केवल दो संस्थाओं के बीच समझौता नहीं होगा, बल्कि यह भारत और यूएई के जेम्स एवं ज्वैलरी उद्योग के लिए विकास, नवाचार, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक समृद्धि का एक नया अध्याय सिद्ध हो सकता है।
JAS-2026 रंग-बिरंगे रत्नों की खूबसूरत दुनिया से सजेगा शो
JAS-2026 जयपुर के ज्वेलरी और रत्न उद्योग के लिए विशेष महत्व रखता है। पूरी दुनिया में जयपुर पॉलिश्ड और प्रोसेस्ड जेमस्टोन के लिए रत्न नगरी के रूप में जाना जाता है, इसलिए JAS-2026 में रत्नों का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिलेगा । इस बार एमरल्ड (पन्ना) के साथ अन्य सभी रत्नों का शो में विशेष आकर्षण रहेगा, क्योंकि आज भी पूरी दुनिया में 95 प्रतिशत एमरल्ड की प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग जयपुर में होती है।
एमरल्ड के साथ-साथ दुनिया भर में समुद्र की गहराइयों, पहाड़ों और जंगलों की खदानों से प्राप्त 100 से अधिक बहुमूल्य रत्नों को जयपुर के हुनरमंद कारीगरों द्वारा तराशकर इस शो में प्रदर्शित किया जाएगा।
JAS-2026-THE VINTAGE EDIT
इस बार JAS-2026 में जयपुर की कुंदन-मीना-पोलकी जड़ाऊ ज्वेलरी का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा । कुंदन-मीना पोलकी के जड़ाऊ आभूषण जयपुर की पहचान हैं और दुनिया भर में करोड़ों लोग इनके दीवाने हैं । इस अवसर के लिए जयपुर के ज्वेलर्स ने कुंदन मीना पोलकी जड़ाऊ तथा ओपन सेटिंग ज्वेलरी के आधुनिक डिज़ाइन और नवीनतम पैटर्न तैयार किए हैं, जिनका प्रदर्शन इस शो में किया जाएगा । इसके अलावा डायमंड और जेमस्टोन ज्वेलरी के शानदार डिजाइन भी प्रदर्शित किए जाएंगे, जो देश-विदेश से आने वाले ट्रेड बायर्स को आकर्षित करेंगे।
 
JAS-2026 – शो परिसर में विशेष व्यवस्था
इस बार JAS-2026 अपने प्रदर्शकों (Exhibitors) के साथ-साथ ट्रेड बायर्स के लिए जयपुर की ऐतिहासिक मेहमानवाज़ी की नई मिसाल पेश करेगा । सम्मानित ट्रेड बायर्स प्रदर्शनी परिसर में बैठकर शानदार ट्रेडिंग और नेटवर्किंग का अनुभव कर सकेंगे। इसके लिए JAS Royal Lounge भी बनाया जाएगा, जहां उनकी सुविधा, आराम और लग्जरी का विशेष ध्यान रखा जाएगा । शो के दौरान 3 से 5 जुलाई तक दोपहर के भोजन (लंच) में राजस्थानी व्यंजनों के साथ-साथ पंजाबी और कॉन्टिनेंटल भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि देशभर (Pan India) से आने वाले खरीदार जयपुर के स्वाद और उसकी मेहमाननवाज़ी को हमेशा याद रखें। जेईसीसी परिसर में एग्जीबिटर्स, ट्रेड विजिटर्स और गेस्ट के आने जाने के लिए गोल्फ कार्ट की विशेष व्‍यवस्‍था की गई है ।
JAS-2026 – शो की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी
JAS-2026 में शो की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पूरा शो परिसर 24×7 त्रि-स्तरीय (Three Layer) सुरक्षा घेरे में रहेगा। पूरे एग्जीबिशन सेंटर पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा पुलिस प्रशासन का विशेष सुरक्षा जाब्ता भी शो की सुरक्षा में तैनात रहेगा। साथ ही, बाउंसर और सुरक्षा गार्ड प्रतिदिन 24 घंटे अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।
 
JAS-2026 – ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के गौरवशाली इतिहास की झलक
रत्न एवं आभूषणों का व्यापार गुलाबी नगर (जयपुर) की शान रहा है, जिसने विश्वभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस व्यवसाय को संगठित करने का प्रयास लगभग 100 वर्ष पूर्व ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के माध्यम से किया गया था। वर्तमान में प्रतिष्ठा और परम्‍परा के लिहाज से  ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर  देश की चुनिंदा शीर्ष संस्थाओं में शामिल है।
- ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित पहचान दिलाने में अनेक महान विभूतियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इनमें प्रमुख नाम हैं— श्री विमल चंद सुराणा,  श्री नवरत्न कोठारी, श्री सुनील अग्रवाल, श्री विजय चंद लोढ़ा, श्री दुलीचंद टांक, श्री स्वरूपचंद चौरड़िया, श्री सरदारमल उमरावमल ढड़्डा, श्री चंद गोलेछा, श्री रामदास सौंखिया, श्री प्रेम नारायण गुप्ता, श्री बंशीलाल ठोलिया, श्री लक्ष्मी कुमार कासलीवाल, पद्मश्री श्री खेल शंकर दुर्लभजी, श्री सिरहमल नवलखा, श्री ज्ञानचंद खिंदुका, श्री ज्ञानचंद कोठारी, श्री सागरमल डागा, श्री जमनादास अजमेरा, एवं श्री बद्री मोदी जैसे नाम शामिल हैं।
इनके अतिरिक्त भी अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने इस संस्था की उन्नति और प्रतिष्ठा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
 
JAS-2026- JEWELLERY EMINENCE AWARDS (JEA-AWARD-2026)
अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी JAS शो के से पहले  Jewellery Eminence Award Competition आयोजित किया गया है। इसमें 21 श्रेणियाँ (Categories) रखी गई हैं। इस बार Gemstone की श्रेणी भी शामिल की गई है। ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर द्वारा आयोजित JAS-2026 (3 से 5 जुलाई, 2026) के प्रीमियम B2B शो के दौरान आयोजित होने वाले Jewellery Eminence Award (JEA) के 18वें संस्करण के फाइनल जूरी राउंड का आयोजन 17 जून, 2026 को होटल ITC राजपूताना, जयपुर में संपन्न हो चुका है।
इस वर्ष JEA के 18वें संस्करण में देशभर से लगभग 647 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। इनमें देश के विभिन्न शहरों जैसे दिल्ली, केरल, असम, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, कानपुर, गुवाहाटी, अहमदाबाद, सूरत, चंडीगढ़ और जयपुर के प्रतिभागी शामिल है।
जूरी के इस अंतिम राउंड  में ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला, उपाध्यक्ष गोविंद प्रकाश अग्रवाल, महामंत्री अजय गोधा, संयोजक (JAS) अशोक माहेश्वरी, सह-संयोजक (JAS) अनिल तांबी, JEA Coordinator नरेश अग्रोया, ज्वेलर्स एसोसिएशन, शो समिति, JEA समिति के सभी सदस्य एवं JAS टीम उपस्थित रहे।
जूरी द्वारा मूल्यांकन भौतिक प्रणाली (Physical Evaluation) के माध्यम से किया गया, जिसमें ज्वेलरी की मौलिकता, कार्यक्षमता, सौंदर्य एवं रचनात्मकता पर विशेष ध्यान दिया गया । जूरी सदस्यों में मुंबई से शालिनी झवेरी, दिल्ली से मेघाली गुप्‍ता, कोलकाता से राज मथानी,  हैदराबाद से प्रतिक्षा प्रशांत, गरिमा माहेश्वरी, गौरवी कुमारी, आशना वासवानी शामिल थे।
 
जस पदाधिकारी वक्‍तव्‍य-
इस अवसर पर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर भारत के सबसे पुराने संगठनों में से एक है। इस वर्ष इसके स्थापित के 100 वर्ष पूर्णहोने जा रहे है | इसकी स्थापना जयपुर के ज्वेलर्स और रत्न निर्माताओं को सहयोग, उन्नयन और सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई थी। पिछले कुछ दशकों में हमारा परिवार निरंतर विस्तृत हुआ है और हमारी पहुँच भी बढ़ी है। आज JAS–The Premium B2B Show तथा Jewellery Eminence Awards जैसी ऐतिहासिक पहलों के माध्यम से हमारे एसोसिएशन की भव्यता और भी अधिक निखर रही है तथा देश और दुनिया में अपनी पहचान स्थापित कर रही है। इस वर्ष हमने JEA को डिजिटल अभियान और ईमेल के माध्यम से लोगों तक पहुँचाया, जिससे अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई। हम इस वर्ष को ज्वैलर्स एसोसिएशन स्‍थापना के शताब्‍दी वर्ष के तौर पर भी मना रहे हैं। इसलिए इस बार यह शो हमारे लिए ज्‍यादा खास है।
इस अवसर पर ज्वेलर्स एसोसिएशन के मानद मंत्री अजय गोधा ने बताया कि JEA युवाओं को जोड़ने वाला एक सशक्त मंच है तथा जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन सदैव नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता आया है। इस बार भी हम यह परंपरा और जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
ज्वेलर्स एसोसिएशन शो के संयोजक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस वर्ष के JEA में जबरदस्त भागीदारी हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत बनाती है। उन्होंने इस अवसर पर Gemfields India, RMC Gems, GJEPC,IGM, GIA तथा Secure Global Logistics सहित प्रमुख प्रायोजकों का शो को सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
 
Jewellery Eminence Award Category (JEA) के समन्वयक नरेश अग्रोया ने बताया कि ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर द्वारा आयोजित 18वें Jewellery Eminence Awards (JEA 2026) का आयोजन Hotel Novotel JECC, सीतापुरा, जयपुर में ग्रैंड गाला अवॉर्ड्स नाइट के दौरान 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
इस अवार्ड में देशभर के ज्वेलर्स ने 21 श्रेणियों में भाग लिया है। साथ ही, प्रोफेशनल्स और छात्रों के लिए विशेष श्रेणियाँ भी शामिल की गई हैं। इस वर्ष की JEA थीम – “The Vintage Edit” है।
इस भव्य GALA Night में गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सम्मान किया जाएगा तथा बॉलीवुड  एंड JAS 2026 की Celebrity Yuvika Chaudhary द्वारा  Awards प्रदान किए जाएंगे।
यह गाला नाइट एक शानदार, उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक संध्या होगी, जहाँ उद्योग जगत के लोग एक साथ मिलकर उत्कृष्ट शिल्पकला का सम्मान करेंगे, जो भविष्य के ट्रेंड्स को प्रेरित करेगी। इस वर्ष भी जेम्स एवं ज्वेलरी ट्रेड के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

ज्वेलर्स एसोसिएशन शो (JAS-26) का भव्य आयोजन 3-5 जुलाई 2026 को, दुनिया भर के जेम्स-ज्वेलरी कारोबारियों का होगा संगम

कोई टिप्पणी नहीं