जयपुर। राजस्थान प्रदेश महिला सेवादल की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला महिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, इन्दिरा गांधी भवन, जयपुर पर सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस संगठन की एक महत्वपूर्ण कड़ी है और संगठन को मजबूत करने में प्रदेश महिला सेवादल की भी अपनी महत्ति भूमिका है। उन्होंने कहा कि सेवादल की महिलाएं अनुशासित एवं समर्पित होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में भय का माहौल व्याप्त हो रहा है जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से जुमलेबाजी तथा झूठे वादे कर लोगों को बरगलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में लोकसभा चुनाव होने है और हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है हम सभी कांग्रेसजनों को भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों एवं नफरत फैलाने वाली राजनीति से आमजन को अवगत करवाना है तथा देश में कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के प्रेम व भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु एकजुटता के साथ कार्य करना है।
राजस्थान प्रदेश महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना भटनागर ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में मिशन-25 को कामयाब करने के लिए सभी लोकसभा क्षेत्र में प्रभारी, सह-प्रभारी, समन्वयक व सह-समन्वयक नियुक्त कर उन्हें अपने प्रभार क्षेत्र में जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार-प्रसार करने व महिला कार्यकर्ताओं को बूथ की जिम्मेदारियां दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सेवादल को और अधिक मजबूती देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दल-जगत की सदस्यता दिलवायी गई तथा जिला महिला सेवादल की कार्यकारिणी का गठन कर उन्हें भी बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए गए है। भटनागर ने बताया कि आज देश में अराजकता, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, किसान की बदहाली, अर्थव्यवस्था का लगातार गिरना, महंगाई आदि चरम सीमा पर पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार संवैधानिक संस्थाओं को दुरूपयोग किया जा रहा है और देश का लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज बहुत जरूरी है कि विघटनकारी ताकतों को देश से उखाड़ कर बाहर करें तथा देश में सुशासन के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक दें।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक व विधायक श्री राकेश पारीक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला सेवादल में वह ताकत है जो घर-घर में जाकर कांग्रेस की विचारधारा को प्रभावशाली तरीके से जनता तक पहुंचा सकती है। बैठक में राजस्थान प्रभारी मधु गुरूंग, श्री हुलास चंद भूतड़ा, श्री रामभरोसी सैनी, श्री मंजूर अहमद, श्री जगन्नाथ गौलाड़ा, श्री राजेन्द्र शर्मा, सुमन सोलंकी, संध्या पुरोहित, अंजुम खान, द्रोपदी कोली, सोनिया सिंह, सुमित्रा बैरवा, शमीना खान, मधु जैन, मेहराज मेहर, प्रमोदलता शर्मा, कैलाश कंवर सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं महिला जिलाध्यक्षों ने भाग लिया।




कोई टिप्पणी नहीं