Halaman

    Social Items

दिनांक 07 अप्रैल 2019 को आर जे ब्लड हेल्पलाईन (ए यूनिट ऑफ आर जे हेल्प फॉउंडेशन ) व मानव अधिकार विजन के संयुक्त तत्वावधान में रक्षित त्रेहान के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर के संयोजक मधु त्रेहान ने बताया कि शिविर में लगभग 65 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया साथ ही मानव अधिकार विजन के प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि हर 3 महीने में रक्तदान करते रहना चाहिए क्योंकि रक्तदान करने से स्वास्थ्य सही रहता है साथ ही आर . जे. हेल्प फॉउंडेशन की ब्रांड अम्बेसडर एंकर प्रीती सक्सेना ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर से रक्तदान करके अपने स्वास्थ्य को सही रखा जा सकता है साथ ही रक्तदान करने से होने वाले फायदों के बारे में बताया । शिविर में कई समाजसेवियों ने भाग लिया व आर जे हेल्प फॉउंडेशन के राष्ट्र अध्यक्ष सुरजीत गोठवाल जी, विनय पाराशर, प्रशांत त्रेहान, टीना त्रेहान व नारी शक्ति ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व रक्तदान किया।

आर जे ब्लड हेल्पलाईन व मानव अधिकार विजन के संयुक्त तत्वावधान में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

दिनांक 07 अप्रैल 2019 को आर जे ब्लड हेल्पलाईन (ए यूनिट ऑफ आर जे हेल्प फॉउंडेशन ) व मानव अधिकार विजन के संयुक्त तत्वावधान में रक्षित त्रेहान के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर के संयोजक मधु त्रेहान ने बताया कि शिविर में लगभग 65 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया साथ ही मानव अधिकार विजन के प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि हर 3 महीने में रक्तदान करते रहना चाहिए क्योंकि रक्तदान करने से स्वास्थ्य सही रहता है साथ ही आर . जे. हेल्प फॉउंडेशन की ब्रांड अम्बेसडर एंकर प्रीती सक्सेना ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर से रक्तदान करके अपने स्वास्थ्य को सही रखा जा सकता है साथ ही रक्तदान करने से होने वाले फायदों के बारे में बताया । शिविर में कई समाजसेवियों ने भाग लिया व आर जे हेल्प फॉउंडेशन के राष्ट्र अध्यक्ष सुरजीत गोठवाल जी, विनय पाराशर, प्रशांत त्रेहान, टीना त्रेहान व नारी शक्ति ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व रक्तदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं