जयपुर | सेंट ज़ेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल , जयपुर के 12वी क्लास के स्टूडेंट ईशान हर्ष का रील युथ फिल्म फेस्टिवल , कनाडा की यंग जूरी में चयन हुआ है। रील युथ फिल्म फेस्टिवल (आरवाईऍफ़ऍफ़) , कनाडा की यंग जूरी लिस्ट में केवल दो भारतीय शामिल है और ये बड़े गौरव की बात है की ईशान उन में से एक है। रील युथ फिल्म फेस्टिवल , कनाडा के फेस्टिवल डायरेक्टर जोए मिलेस ने ईशान के काम की बहुत सराहना की और भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाये दी।
रील युथ , कनाडा एक मीडिया एम्पावरमेंट प्रोजेक्ट है जो पिछले 15 साल से एक ऐसा प्लेटफार्म प्रोवाइड करता है जहा यंग फ़िल्ममेकर अपना टैलेंट बड़े पायदान पे दिखा सकते है।


कोई टिप्पणी नहीं