जयपुर | एक दशक से दिल्ली में स्थित चिगी फिल्म प्रोडक्शन हाउस अब दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 7 सितंबर को प्रीमियम शो "रैम्प टू बॉलीवुड" लेकर आ रहा है, जिसके लिए विभिन्न शहरों में ऑडिशन आयोजित किये जा रहे हैं, जहां से उन पार्टिसिपेंट्स को चुनेंगे जो कुछ करने का टैलेंट रखते है। एक मंच का हिस्सा बनने का अवसर जहां आप अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं और विजेता को एक प्रोडक्शन हाउस द्वारा अगली फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा और रनर अप को म्यूजिक एल्बम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।
जयपुर ऑडिशन 19 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक राज आंगन में हवेली रलावता पत्रकार कॉलोनी, जयपुर में होगा।
बॉलीवुड और टेलीविजन के जाने माने चेहरे इस शो में ज्यूरी पैनल और फिनाले जज के रूप में जुड़े हुए हैं।जैसे करन कुंद्रा, कनैत अरोड़ा, साहिल मलिक, वियोला सिंह कीराद आदि।
मानसी खन्ना द्वारा एक दिल्ली बेस्ड संगठन इस शो को मैनेज और उसकी मार्केटिंग कर रहा है। शो के लिए 6-35 साल तक की उम्र के प्रतिभाशाली पुरुष और महिला दोनों की एंट्री की जाएगी ।


कोई टिप्पणी नहीं