Halaman

    Social Items

पिंजरापोल गौशाला में सावन के मौके पर लगाए 500 पौधे

जयपुर। सावन माह के अवसर पर सांगानेर स्थित श्रीपिंजरापोल गौशाला में पर्यावरण के संरक्षणार्थ व शहर को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से आज करीब 500 पौघे गौशाला के अध्यक्ष नारायण जी मुंबईवाला के नेतृत्व में लगाए और इन पौघों की सार-संभाल का संकल्प लिया।
       गौशाला के प्रचार-प्रसार मंत्री राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला ने बताया कि पौधारोपण के मौके पर गौशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष नारायण जी मुंबईवाला,सचिव शिवरत्न चितलांगिया,किशन घाटीवाला,रामदास सौंखिया,बेनी कचौलिया,श्याम भूतड़ा,विक्रम कचौलिया सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इन सभी ने अपने घरों में पर्यावरण के संरक्षण अपने-अपने घरों के बाहर पौध लगाने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं