जयपुर। महानिदेशक पुलिस श्री भूपेन्द्र सिंह ने अजमेर, भीलवाड़ा एवं कोटा जिलों में बालिकाओं को देह व्यापार में धकेलने का प्रकरण संज्ञान में आने पर अति. महानिदेशक पुलिस, सिविल राईट्स श्री जंगा श्रीनिवास राव के नेतृत्व में विशेष दल गठित कर गहन जाँच कर आवष्यक कार्रवाई करने के निर्देष दिए हैं।
श्री सिंह के निर्देश पर गठित मुख्यालय के विशेष दल तथा अजमेर, भीलवाड़ा एवं कोटा जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण सम्बन्धित इलाकों में पहुँचकर गहनता से जाँच कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अजमेर, भीलवाड़ा एवं कोटा जिलों के कुछ इलाकों में बालिकाओं को हारमोन्स के इंजेक्शन लगाकर तथा उनकी जन्म तिथि में फेरबदल कर उन्हें देह व्यापार में धकेलने सम्बन्धी जानकारी प्राप्त हुई थी।
महानिदेशक पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल गहन जाँच कर आवष्यक कार्रवाई करने के निर्देष दिए। इस मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर भीलवाड़ा जिले के हनुमान नगर थाने के हैडकानि. अशोक सोनी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। मामले की विस्तार से जाँच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं